आज के समय में आधार कार्ड बेहद जरूरी डाॅक्यूमेंट्स हो गया है. अब आप लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना आधार कार्ड के नहीं उठा सकते हैं. अब ग्राहकों की सुविधा के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एमआधार ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं और Aadhaar कार्ड से जुड़ी 35 सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं.
09 Jun 2021 01:03PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू के मार्गदर्षन मे जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालन किया जाएगा। यह अभियान आगामी 15 जून 2021 से 31 जुलाई 2021 तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। जिले में संचालित होने वाले चतुर्थ मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के संबंध मे सीएमएचओ डॉ एआर गोटा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि इसके लिए सर्वे दल का गठन किया जाएगा। जिसमें प्रथम सदस्य के रूप मे एक पुरूष कार्यकर्ता अथवा महिला स्वास्थ्यकर्ता वहीं दूसरी सदस्य के रूप में गांव अथवा पारा की मीतानीन होगी। सर्वे के दौरान रक्त जांच के साथ-साथ रजिस्टर मे जानकारी का संधारण, आरडी टेस्ट में कोड नंबर अंकित करना, मलेरिया धनात्मक पाये गए रोगी को दवा की प्रथम खुराक का सेवन कराना, नेल मार्किंग आदि किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड19 के सभी निर्देषों का पालन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागांे के मैदान अमलो से संमन्वय एवं सहयोग का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि विगत में जिले में तीन अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है और उसका प्रतिसाद मिला है।
09 Jun 2021 12:39PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आज यहा कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कुल सिंगोडी़तराई की मासिक पत्र के जून 2021 अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रार्चाय सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और विद्यालय का यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि विद्यालय की पत्रिका विद्यालय के कार्याे का लेखा-जोखा एवं उसका दर्पण होता है। इसमें बच्चो की रचनात्मकता को विशेष स्थान मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि वर्तमान की मांग और समय की जरूरत को देखते हुए सभी शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।
09 Jun 2021 12:39PM,by: Vikash Kumar
डोमिनिका हाईकोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी है. कोर्ट ने चोकसी की कानूनी टीम द्वारा दायर याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की थी. सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने चोकसी की याचिका पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कोर्ट से याचिका ख़ारिज करने की मांग की थी.
09 Jun 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में विद्युत वितरण कंपनी के तीनो डिवीजन क्रमशः कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं पखांजूर अंतर्गत उपभोगक्ताओं के बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काल सेंटर स्थापित किये गये हैं। कांकेर डिवीजन अंतर्गत पाॅवर हाउस कैंपस में स्थापित काॅल सेंटर का दूरभाष नंबर 62695-07732 तथा नोडल अधिकारी गंगा सागर ध्रुव का मोबाइल नंबर 62620-46115 है तथा पाॅवर हाउस कैंपस (सब स्टेशन ) ग्रामीण में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07660 एवं नोडल अधिकारी एनटोनी कुजूर का मोबाइल नंबर 77728-99037 है। इसी प्रकार माकड़ी सब स्टेशन में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07682 तथा नोडल अधिकारी एनटोनी कुजूर का मोबाइल नंबर 77728-99037 है। धनेलीकन्हार में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62620-46124, नोडल अधिकारी का मुकेश सिन्हा का मोबाइल नंबर 62695-07678 है। चारामा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07662, नोडल अधिकारी जयगोपाल कंवर का मोबाईल नंबर 62620-46119 है। लखनपुरी में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07670 तथा नोडल अधिकारी संतोष साहू का मोबाइल नंबर 81035-94781 है। लिलेझर में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07672, नोडल अधिकारी जितेन्द्र तेवाॅगन को मोबाइल नंबर 77710-85271 है। सरोना में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07661, नोडल अधिकारी रमेश कुमार सिदार का मोबाइल नंबर 72239-33232 है। मुसुरपुट्टा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07724, नोडल अधिकारी रमेश कुमार सिदार का मोबाइल नंबर 72239-33232 है। जामगांव में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07688, नोडल अधिकारी राकेश बारिक का मोबाइल नंबर 62620-46122 है। नरहरपुर में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07669, नोडल अधिकारी राकेश बारिक का मोबाइल नंबर 62620-46122 है। अमोड़ा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07668, नोडल अधिकारी मनीषा मरकाम का मोबाइल नंबर 78793-47602 है। पटौद में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07684, नोडल अधिकारी गंगासागर ध्रुव का मोबाइल नंबर 62620-46115 है।
इसी प्रकार भानुप्रतापपुर डिवीजन अंतर्गत भानुप्रतापपुर में स्थापित काॅल सेंटर 62695-07768, नोडल अधिकारी भुपेन्द्र बिसेन का मोबाइल नंबर 62620-46138 है। कोरर में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62620-46138, नोडल अधिकारी भुपेन्द्र बिसेन का मोबाइल नंबर 62620-46138 है। भानबेड़ा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62620-46138, नोडल अधिकारी भुपेन्द्र बिसेन का मोबाइल नंबर 62620-46138 है। दुर्गूकोंदल में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62620-47044, नोडल अधिकारी मनोज साहू का मोबाइल नंबर 74157-40286 है। दमकसा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 76468-90060, नोडल अधिकारी जितेन्द्र देहारी का मोबाइल नंबर 70008-18760 है। अंतागढ़ में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 62695-07686, नोडल अधिकारी जगदीश भण्डारी का मोबाइल नंबर 79990-51952 है। आमाबेड़ा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 75871-65840, नोडल अधिकारी दुर्गेश जटवार का मोबाइल नंबर 74153-79623 है। कोयलीबेड़ा में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 75872-64007, नोडल अधिकारी लोकेश रात्रे का मोबाइल नंबर 75872-64007 है।
पखांजूर डिवीजन अंतर्गत बांदे में स्थापित काल सेंटर का नंबर 76470-37289, नोडल अधिकारी रामलाल परजा का मोबाइल नंबर 93409-83248 है। दुर्गूकोंदल में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 78432-33247, नोडल अधिकारी मनोज कुमार साहू का मोबाइल नंबर 74157-40286 है। गांेडाहूर में स्थापित काॅल सेंटर का मोबाइल नंबर 94062-56430, नोडल अधिकारी फकीर मोहन चैधरी का मोबाइल नंबर 78388-42255 है। कापसी में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 94064-62145, नोडल अधिकारी राहूल साहू का मोबाइल नंबर 79998-76827 है। पखांजूर में स्थापित काॅल सेंटर का नंबर 76470-13723, नोडल अधिकारी फकीर मोहन चैधरी का मोबाइल नंबर 78388-42255 है। उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्या के निराकरण के लिए उक्त दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
09 Jun 2021 11:00AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




