आनलाइन सोसल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करने के लिए सरकार से और समय मांगा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने कहा है कि वह नियमों का पालन करना चाहती है लेकिन देश में महामारी की स्थिति की वजह से उसे कुछ और समय चाहिए। ट्विटर ने नए आईटी नियमों का पालन करने मांगा समय
08 Jun 2021 01:35AM,by: Vikash Kumar
पुणे के एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में मरने वालों का आंकड़ा अब 17 तक पहुंच गया है. इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं. फैक्ट्री के आग पर अब काबू पा लिया गया है और फिलहाल अंदर कूलिंग के साथ साथ सर्च ऑपरेशन भी जारी है. इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है. घायलों के लिए 50 हज़ार की मदद की बात कही गई है.
08 Jun 2021 01:34AM,by: Vikash Kumar
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई वैक्सीनेशन पॉलिसी का एलान किया. उन्होंने कहा कि 21 जून से देश के सभी लोगों को केन्द्र सरकार की तरफ से मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि अब राज्य सरकार के खर्च भी केन्द्र की तरफ से भी वहन किए जाएंगे. पीएम मोदी की घोषणा को विपक्ष ने देर से लिया गया दुरुस्त फैसला बताया है. नई वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा...
08 Jun 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार की सुबह मां मां गिरिजा देवी व दो बेटियों वीणा कुमारी और रूपा कुमारी की मौत हो गई है। मां की उम्र लगभग 40 वर्ष एवं दोनों बेटियों की उम्र 20 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। घटना नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के कुमारबाग व चनपटिया स्टेशन के बीच महना रेलवे ढाला के समीप की है। तीनों की पहचान सिरिसिया ओपी के पठखौली के बली महतो की थी पत्नी व बेटियों के रूप में की गई है।
08 Jun 2021 01:12AM,by: Vikash Kumar
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना के टीके की पहली डोज मेदांता में जाकर लगवाई। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था।
07 Jun 2021 04:07PM,by: Vikash Kumar
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाया हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। पिछले महीने, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्य में मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा घोषित करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया ताकि वे शिक्षा और सार्वजनिक रोजगार में क्रमश: कम से कम 12 और 13 प्रतिशत आरक्षण का दावा कर सकें।
मराठा आरक्षण को लेकर पीएम मोदी से कल मिलेंगे सीएम उद्धव ठाकरे
07 Jun 2021 04:07PM, by: Vikash Kumar
2018 के छत्तीसगढ़ के चुनाव में सभी आदिवासी बहुल इलाकों में आदिवासी भाई और बहनों ने कांग्रेस का साथ दिया था ताकि कांग्रेस आदिवासी भाई बहनों के हितों, सुरक्षा और अस्मिता की रक्षा करेगी लेकिन कांग्रेस भाजपा की तरह आदिवासियों को अपना वोट बैंक समझती है पर आदिवासियों के समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है ।
07 Jun 2021 01:58PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





