ये बात पढ़ते समय कतई ध्यान में न रहे कि एक पक्ष का समर्थन करना स्वभावगत दूसरे पक्ष का विरोध होता है। अगर मैं अमिरियत का पक्षधर हूँ तो गरीबीयत का विरोधी नहीं हूं। मैं भी इंसान हूं। दुखी की दुख को समझता हूं लेकिन दुखी होने की स्थायी भावना या स्वार्थवश दुखी रहने का उपक्रम इस उम्मीद में भाव बना लेना कि अगर दुखी नही दिखे तो सुविधा से वंचित हो जाएंगे , ऐसे वाद औऱ व्यक्ति और विचारधारा का मैं समर्थक नहीं हूँ लेकिन सुखी के सुख को देख कर मेहनत करने वालो को हमेशा से मैंने ऊपर रखा है । देश के संविधान में एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना का उद्देश्य प्रस्तावना में है जिसका मतलब कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध जल आदि की न्यूनतम हक़दार रहे। सही है, न्यूनतम सुविधा मिलनी चाहिए और मिल भी रही है। अपेक्षा से ज्यादा भी। वे अपने हक़ के लिए सजग रहे लेकिन देश अर्थ से चलता है और इस व्यवस्था में सबसे बड़े लोग वे जो अपने आय या लाभ की हिस्सेदारी को देश के निर्माण में लगाते है उनको सुख के अधिकार से वंचित नही किया जा सकता है औऱ न ही किया जाना चाहिए। क्यो न आयकरदाता को सशुल्क वैक्सीन की सुविधा मिले
07 Jun 2021 07:26AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में देर रात प्री मानसून ने दस्तक दी. मुंबई के बांद्रा खेरवाड़ी इलाके की रज्जाक चाल में 4 मंजिला घर का चौथा हिस्सा रात करीब 1:30 बजे गिर गया, जिसकी वजह से इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग जख्मी हैं, जिन्हें मुंबई के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंबई में बड़ा हादसा : चौथा मंजिला घर गिरा, एक युवक की मौत
07 Jun 2021 06:44AM,by: Vikash Kumar
भारत अब बच्चों को टीका लगाने की तैयारी में है। जिसके लिए दिल्ली एम्स में आज से के बच्चों पर कोरोना की वैक्सीन, कोवैक्सिन का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इस ट्रायल के पहले चरण में कुल 16 बच्चे शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले भारत बायोटेक ने 12 से 18 के बच्चों को लेकर पटना एम्स में वैक्सीन ट्रायल किया गया था। दिल्ली एम्स में बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल शुरू
07 Jun 2021 06:44AM,by: Vikash Kumar
योगगुरु बाबा रामदेव लगातार विवादों में हैं। डॉक्टरों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब एस्ट्रोलॉजर्स को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया है। जिसके बाद अब वो एक बार फिर से निशाने पर आ गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा है कि ज्योतिषी काल, घड़ी, मुहूर्त के नाम पर लोगों को बहकाते हैं। उनके बयान पर बीएचयू के एक प्रोफेसर्स ने कहा कि ये हर माह माफी मांगते हैं। इनका लाइसेंस रद्द कर जेल भेजा जाए। बीएचयू के प्रोफेसर सुभाष पांडे ने बाबा रामदेव को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि ये कुछ भी नहीं जानते हैं। ये लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं। बीएचयू के प्रोफेसरों ने कहा कि बाबा रामदेव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्हें न ही योग का ज्ञान है न ही वेदों की शिक्षा उन्होंने ली है। उन्हें अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान अमर्यादित है। बीएचयू के प्रोफेसर ने बाबा रामदेव को जेल भेजने की मांग करी
07 Jun 2021 02:36AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





