दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल ने एक विवादित फरमान जारी कर दिया है. अस्पताल ने आदेश दिया गया है कि सभी नर्सिंग स्टाफ बातचीत के लिए केवल हिंदी या अंग्रेजी में बात करेंगे बाकी भाषा में बात करने पर वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें. दिल्ली के एक अस्पताल ने जारी किया फरमान, भाषा पर लगाया प्रतिबंध
06 Jun 2021 06:30AM,by: Vikash Kumar
दक्षिण भारत में केरल समेत कई अन्य राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून के चलते बारिश शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना जारी है और शनिवार को यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के चलते शनिवार सुबह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केरल समेत इन राज्यों में मानसून की दस्तक
06 Jun 2021 06:01AM,by: Vikash Kumar
एथलीट मिल्खा सिंह, वर्तमान में पीजीआईएमईआर में भर्ती है पीजीआईएमईआर अस्पताल ने शनिवार को कहा पहले से अब मिल्खा सिंह “बेहतर” बेहतर स्थिति में है। फ्लाइंग सिख श्री मिल्खा सिंह जी, कोविड-19 के कारण अस्वस्थ होने के कारण 3 जून, 2021 से पीजीआईएमईआर के एनएचई ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती हैं। एथलीट मिल्खा सिंह स्थिति थोड़ी बेहतर
05 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन परिसर के उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर अमलताश, कचनार, चंदन, फाईकस और गोल्डन साईप्रस पौधे का रोपण किया। राज्यपाल ने अपने द्वारा पूर्व में रोपण किए गए पौधों का निरीक्षण किया गया और उन्हें संरक्षित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी पर्यावरण का संरक्षण करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसे एक दिन के आयोजन से ही इतिश्री न करें। जब-जब अनुकुलता हो वृक्षारोपण करें और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। यह देखें कि पौधा लगाने के बाद नष्ट न हों। आज कोरोना संक्रमण के समय पर्यावरण संरक्षण की अधिक जरूरत है, जिसे हम वृक्षारोपण के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
05 Jun 2021 02:33PM,by: Vikash Kumar
ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर में शुरू होने वाले आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को बड़ा झटका लगा है। कमिंस आइपीएल के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए करीब आधे लीग मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब वे निजी कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे।
05 Jun 2021 02:09PM, by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र सरकार ने 4 जून को COVID-19 सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर 5-स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की। देर रात के आदेश में राज्य सरकार ने कहा कि लेवल 1 के जिलों में न्यूनतम प्रतिबंध होंगे, जबकि लेवल 5 की श्रेणी में आने वाले जिलों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
05 Jun 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
हरियाणा सरकार का दावा है कि, प्रदेश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 57 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। अभी लाखों लोगों को वैक्सीन और लगनी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, सरकार का लक्ष्य 1.76 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का है। जिसमें 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 1.05 करोड़ लोग और 45 से अधिक आयु वर्ग के 71 लाख लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के स्पीकर ने कहा कि, 1.76 करोड़ लोगों को वैक्सीन की लगभग 3.5 करोड़ खुराक दी जानी हैं। जिसमें से 57,11,985 खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, लक्ष्य का लगभग 16% टीकाकरण पूरा हो चुका है।
05 Jun 2021 12:09PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




