राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आज एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। जीआरपी थाने पुलिस के अनुसार ये लाश 3 से 4 दिन पुरानी है। मृतक के शव पर चोट के निशान है। इस मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। अज्ञात युवक की उम्र 40 से 45 साल बताई जा रही है। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त में जुटी हुई है रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली अज्ञात युवक की लाश
06 Jun 2021 02:23PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर में हर्रा और चार के पौधे रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख कर उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष अपने निवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोहार का पौधा लगाया था, जो अब 5 फिट ऊंचा हो गया है। श्री बघेल ने पौधे के पास जाकर उसकी बाढ़ देखकर संतोष प्रकट किया।
06 Jun 2021 12:48PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर पर ट्वीट कर गाली गलौज व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोपित वार्ड संख्या 4 पूर्णानगर गांव निवासी ऋषिकेश कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। ऋषिकेश कुमार वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद का पुत्र है। ऋषिकेश के विरुद्ध झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह हुलहुला कला गांव निवासी अमर राम ने चार जून को थाना आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
06 Jun 2021 12:48PM,by: Vikash Kumar
देश में मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही राजस्थान में भी प्री-मानसून का असर नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई प्रमुख शहरों में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर, चूरू, सीकर, कोटा, बारां, अलवर जिलों और आस-पास के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जयपुर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।
06 Jun 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। दिलिप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
06 Jun 2021 11:45AM,by: Vikash Kumar
माईक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार इन दिनों आमने सामने है. पहले आईटी के नए नियमों को लेकर ट्विटर और सरकार के बीच विवाद हुआ और उसके बाद उपराष्ट्रपति समेत कई आरएसएस के नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने को लेकर केंद्र ने ट्विटर से आपत्ति जताई. अब इन विवादों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तंज़ कसते हुए निशाना साधा है.
06 Jun 2021 11:13AM,by: Vikash Kumar
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार और पांच जून को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। चार से आठ जून के दौरान असम और मेघालय में और पांच से सात जून को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। दो दिनों बाद इन राज्यों में बारिश की संभावना
06 Jun 2021 11:12AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था, लेकिन अचानक केंद्र ने हमें रोक दिया. उनका कहना है कि हमने केंद्र से अनुमति नहीं ली, लेकिन ये गलत है. हमने केंद्र से पांच बार अनुमति ली है.'
06 Jun 2021 11:12AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





