Vikash Kumar

Generic placeholder image

पाकिस्तान में एक बार फिर से मंदिर को निशाना बनाया गया। ताजा मामला पंजाब प्रांत के भोंग शरीफ गांव का है। जहां सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर बुधवार शाम जमकर तोड़-फोड़ की गई और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। बच्चे, बूढ़ें और जवान कोई हाथों में पत्थर उठाए तो कोई लकड़ी का डंडा जिसको जो हाथ लग रहा है उसको लेकर मंदिर के ऊपर अपनी भड़ास निकालता नजर आ रहा है। मंदिर में तोड़ फोड़ के दौरान नारा ए तकबीर और अल्लाह हू अकबर जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के अंदर दाखिल होते और मंदिर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मूर्तियों को अपना निशाना बनाते हैं। हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही और आखिरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाना पड़ा।

05 Aug 2021 01:30PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यकाल को 1वर्ष पूर्ण होने पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने विगत एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां और कार्यों के बारे में श्रीमति नायक ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद आयोग में काम करने का अवसर अगस्त माह के शुरूआत में मिला। पूरे एक साल के कार्यकाल में 3 बार के लॉकडाउन में कुल साढ़े पांच माह का लॉकडाउन रहा। कोरोना संक्रमण के दिशा-निर्देशों के तहत इस अवधि में जन-सुनवाई नहीं हो सकी। इस प्रकार कुल साढ़े पांच माह की अवधि ऐसी थी जिसमें पीड़ितों से मिला तो जाता था, लेकिन जन सुनवाई करने के लिए राज्य और केन्द्र शासन की तरफ से प्रतिबंध था। इस तरह आयोग को अपने एक साल के कार्यकाल में महज साढ़े छः माह ही अधिकारिक कार्य करने का अवसर मिला। लॉकडाउन के दौरान पीड़ित महिलाओं के लिये टेलीफोनिक माध्यम से उनके मामलों में राहत पहुंचाई गई और अखबारों, समाचारों के माध्यम से स्वतः संज्ञान लेकर भी कई मामलों में कार्यवाही किया गया।

05 Aug 2021 12:41PM,
by: Vikash Kumar