Vikash Kumar

Generic placeholder image

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों ने यूपी को नहीं बल्कि खुद को समृद्ध करने का काम किया। उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को देखने का दुनिया भर का नजरिया बदला है। यह राज्य समर्थ प्रदेश बन सकता है, यह आत्मविश्वास बीते कुछ सालों में पैदा हुआ है। यूपी के इतिहास में पहली बार अपराधियों में भय का माहौल पैदा हुआ है। गरीबों और कमजोरों को डराने, सताने वाले और अवैध कब्जे करने वालों के मन में भय पैदा हुआ है।

05 Aug 2021 10:58AM,
by: Vikash Kumar