अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एक साथ 38 राइस मिलर्स को नोटिस थमाया है। बता दे कलेक्टर द्वारा कई बार राइस मिल को निर्देश देने में बावजूद अरवा चावल की कस्टम मिलिंग नही की जा रही थी। लिहाजा जिले के 38 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह भी कहा गया है कि 2 दिन के भीतर मिलरों को संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले मिलरों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।
19 May 2021 12:12PM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल में जहां दवाई ऑक्सीजन बेड को लेकर पूरे देश में करनी है वही लोगों की मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। आपको बता दें, तेजस्वी ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है। जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।
19 May 2021 12:12PM,by: Vikash Kumar
देश में चल रहे लॉकडाउन का फायदा रेलवे ने उठाया। ट्रेन की आवाजाही स्थिर होने के बाद तीसरी रेल लाइन का काम लाॅकडाउन में ज्यादा रफ्तार से किया गया, इसी का नतीजा है कि रायपुर से नागपुर के बीच तीसरी लाइन लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। नागपुर मंडल ने छत्तीसगढ़ तक पहले ही तीसरा लाइन का काम पूरा कर लिया था, अब राजनांदगांव से डोंगरगढ़ के बीच 36 किमी तक तीसरी लाइन बिछा दी गई है। इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा।
19 May 2021 11:24AM,by: Vikash Kumar
एक बार फिर हाथियों के डर सरगुजा क्षेत्र में फैल रहा है। कुछ दिनों से मैनपाट परिक्षेत्र में 9 हाथियों का दल लोगो के घरों के समीप घूम रहा है। वही मैनपाट परिक्षेत्र के दरिमा गांव का है जहा 9 हाथियों के दल ने गांव में घुसकर उत्पात मचा दिया है गांव के घरो में घुसकर रखे आनाज को हाथीयो ने सफाचट्ट कर दिया। मैनपाट वन परिक्षेत्र में हाथियों ने की किसानों की फसल चौपट
19 May 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में मोइद युसूफ को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट थे. मोइद से पहले नासिर जंजुआ इस पद पर थे. 17 मई को कैबिनेट डिविजन की तरफ से मोइद की नियुक्ति के सिलसिले में एक अधिसूचना जारी की गई थी. मोइद यूसुफ बने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
19 May 2021 09:59AM,by: Vikash Kumar
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बंदी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2021 में हस्ताक्षर किए। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को लागू हुए रूप में बन्दी अधिनियम, 1900 (1900 सं. 3) (जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रूप में निर्दिष्ट है), को इसमें इसके पश्चात उपबंधित रीति में संशोधित किया जाए। मूल अधिनियम की धारा 31-क में उप-धारा (1) में, शब्द ‘‘इक्कीस’’ के स्थान पर, शब्द ‘‘बयालीस’’ प्रतिस्थापित किया जाए। उप-धारा (3) में खण्ड (i) में, शब्द ‘‘दो’’ के स्थान पर, शब्द ‘‘तीन’’ प्रतिस्थापित किया जाए तथा खण्ड (ii) में, शब्द ‘‘दस’’ के स्थान पर, शब्द ‘‘चौदह’’ प्रतिस्थापित किया जाए।
19 May 2021 09:59AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सिंगापुर पर बयानबाजी की है. उनकी इस बयानबाजी पर केंद्र सरकार को बीच में आकर सफाई देना पड़ा. वही अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए, क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ बताया जा रहा है.
19 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
मुंबई और गुजरात में आए तोकते चक्रवात के कारण काफी ज्यादा जनधन की हानि हुई। चक्रवाती तूफान टाउते के कारण बजरा पी-350 के डूबने के बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं। ये लोग बजरा पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है दूसरी ओर गुजरात में तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.
19 May 2021 07:39AM,by: Vikash Kumar
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार वाले जिले बिलासपुर और गरियाबंद में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की अद्यतन स्थिति की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव उपाय तथा लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करने और कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
19 May 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






