छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई को आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) की पहली किश्त जारी की जाएगी। किसानों को आदान सहायता के रूप में 9 हजार रुपए प्रति एकड़ राशि प्रदान की जाएगी।
19 May 2021 06:35AM,by: Vikash Kumar
जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर मे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है. BSF के अलर्ट जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया है, जो बैनगलाड इंटरनेशनल बॉर्डर को पार करने की कोशिश कर रहा था. एक अधिकारी ने बताया कि BSF के जवानों को सांबा सेक्टर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नागरिक की संदिग्ध गतिविधि का पता चला. जवानों ने देखा कि वह बॉर्डर को पार करने की कोशिश कर रहा था.
19 May 2021 06:00AM,by: Vikash Kumar
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शिनी निकलजे को पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने वानोवरी से रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले पुणे पुलिस ने शनिवार को कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शिनी निकलजे समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शिनी गिरफ्तार
19 May 2021 05:36AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।
19 May 2021 05:36AM,by: Vikash Kumar
टूलकिट को लेकर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है. कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में संबित पात्रा और जेपी नड्डा के अलावा स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं.
19 May 2021 03:56AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिला हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में हॉस्पिटल के अंदर गाय घूमती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान हॉस्पिटल के कर्मचारी, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि जिस हॉस्पिटल में ये गाय नजर आईं वो कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज होता है.
19 May 2021 03:54AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






