केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए शिक्षा मंत्री के विवेकाधीन कोटा को खत्म कर दिया है. हालांकि सांसदों के लिए उपलब्ध कोटा जारी रहेगा, सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से प्रति शैक्षणिक सत्र में केन्द्रीय विद्यालयों में अधिकतम 10 प्रवेश की अनुमति है.जानकारी के अनुसार मंत्रियों की सिफारिशों को हटा दिया गया है. केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए खत्म किया गया ये कोटा
04 Aug 2021 04:58AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण है. भारतीय महिला हॉकी टीम और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पहली बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही पदक उम्मीद नीरज चोपड़ा भालाफेंक में चुनौती पेश करेंगे. वहीं बॉक्सिंग में रवि दहिया (57 किलो), दीपक पूनिया और अंशु मलिक पर नजर रहेगी. रवि दहिया तकनीक के धनी और काफी ताकतवर पहलवान हैं. इसके अलावा गोल्फ में महिला गोल्फर अदिति अशोक अपनी शुरुआत करेंगी.
04 Aug 2021 03:01AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक पॉश इलाके में मंगलवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जहां रक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं. हमले में हताहतों की जानकारी नहीं है, लेकिन कई छोटे विस्फोटों के साथ-साथ गोलीबारी की आवाज भी सुनी जा सकती थी. घटना को देखते हुए अफगानिस्तान ने भारत से तुरंत इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में चर्चा कराने की मांग की है. काबुल का ग्रीन जोन कई शक्तिशाली विस्फोटों से दहला
03 Aug 2021 09:11PM,by: Vikash Kumar
मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिले बाढ़ की कगार पर पहुंच चुके हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. जिसके कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित होने के साथ ही कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी हैं.
03 Aug 2021 09:11PM,by: Vikash Kumar
पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले की बुक में किए गए दावों का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खारिज किया है। दोनों वाम दलों ने कहा कि गोखले की बुक में किया गया यह दावा आधारहीन है कि भारत-अमेरिकी परमाणु करार का विरोध उन्होंने चीन से प्रभावित होकर किया था। इसी करार को लेकर वामदलों ने 2008 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। गोखले ने अपनी बुक 'द लॉन्ग गेम : हाउ द चाइनीज नेगोशिएट विद इंडिया' में वाम दलों की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने भारत से गुहार लगाई है कि वह उसे तालिबान से बचा ले। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से बात की। इस दौरान उन्होंने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान और विदेशी आतंकवादी समूहों के हमलों से तेजी से बिगड़ रही स्थिति हवाला दिया। इसके बाद हालात को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाने का आह्वान किया।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बड़े भाई आलोक चंद्राकर का उपचार के दौरान निधन हो गया। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर जानकारी दी जिसमे कहा – अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि मेरे ज्येष्ठ भ्राता श्री आलोक चंद्राकर जी का स्वर्गवास हो गया है। अंतिम संस्कार 4 अगस्त, दोपहर 12 से 1बजे के मध्य कुरुद में होगा। कोविड प्रोटोकॉल अनुरूप आप सभी आत्मीयजन से विनम्र निवेदन है कि आप अपने स्थान से ही श्रद्धासुमन अर्पित करें।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


