Vikash Kumar

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ लगातार छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हज़ार से अधिक अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों को वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूर्ण करवाने हेतु संघर्षिल है। प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया सरकार वर्तमान में अनियमित कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है जबकि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अनियमित कर्मचारियों के संघर्ष के समय उनके मंचो में वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री,विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विभिन्न विधायक तथा अनेको जन प्रतिनिधियों ने जा जाकर 10 दिनों में नियमितीकरण का वायदा किया था और सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, छटनी नही किये जाने एवं आउटसोर्सिंग बन्द किये जाने के मुद्दे को जन घोषणा पत्र में सम्मिलित किया गया था।

04 Aug 2021 01:58PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 29 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी है। इससे पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उनके नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र उन मंत्रियों में शामिल नहीं हैं जो शपथ लेंगे।

04 Aug 2021 01:47PM,
by: Vikash Kumar