बलरामपुर जिला में लॉकडाउन की अवधी को एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर श्याम धावड़े ने आदेश जारी कर दिया है। नया आदेश के अनुसार 23 मई तक जिले में लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू रहेगा। बता दें कि बलरामपुर में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया है।
13 May 2021 09:49AM,by: Vikash Kumar
कांकेर जिले के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में एक एक महिला व पुरुष नक्सली ने समर्पण किया है। जानकारी के अनुसार दोनों ने बीएसएफ कैंप से संपर्क किया उन्होंने अपना परिचय अर्जुन ताती पिता मोडिंग ताती उम्र 28 वर्ष साकिन तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर तथा लक्ष्मी पद्दा पिता खरिया पद्दा पति अर्जुन ताती उम्र 22 वर्ष साकिन आलदण्ड थाना छोटेबेठिया बताया है।
13 May 2021 09:39AM,by: Vikash Kumar
प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने नए सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। राजभवन, नये सीएम हाउस समेत नवा रायपुर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर रोक दिया गया है। इसके साथ ही नए विधानसभा भवन के लिए जारी निविदा को भी निरस्त कर दिया गया है।
13 May 2021 09:05AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेल में बंद कैदियों को पेरोल पर छोड़ने की छत्तीसगढ़ के जेल में प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह आदेश पिछले साल पेरोल और अंतरिम जमानत पर छोड़े गए कैदियों को लेकर जारी किया गया था। वहीं 7 साल से ज्यादा की कारावास काट रहे कुछ कैदियों पर भी ये आदेश लागू होगा।
13 May 2021 08:27AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में सोमवार से शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी जारी है। प्रदेश में दो दिनों में मदिरा प्रेमियों द्वारा तकरीबन 07 करोड़ रुपए की शराब ऑर्डर किया है। लेकिन अब तक ऑर्डर की गई शराब की 50 प्रतिशत भी डिलीवरी नहीं हो पाई है। जिसके कारण मदिरा प्रेमियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
13 May 2021 07:34AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








