प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन और दवाईओं की उपलब्धता और आपूर्ति की समीक्षा के लिए बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान पीएम मोदी को यह बताया गया कि कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों पर सरकार की तरफ से लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री को बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि दवाईयों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मंत्री लगातार दवा निर्माताओं के संपर्क में हैं और आवश्यकता के अनुरूप हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है.
13 May 2021 02:31AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं. कई राज्यों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन भी लगाया है. इस बीच झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है और इसे ज्यादा कड़ा करने का फैसला किया है। झारखंड : दो हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, हुए सख्त नियम लागू
13 May 2021 02:30AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक अपने-अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं इस बीच 12 विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखते हुए कोरोना से निपटने के लिए 9 सुझाव दिए हैं। इन 9 प्रमुख सुझावों में नि:शुल्क टीकाकरण करने से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश में वैक्सीन की किल्लत को लेकर भी कदम उठाने के लिए कहा गया है।
12 May 2021 05:09PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 10,150 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 153 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,035 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
12 May 2021 04:56PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 2 मई को भड़की हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का राज्यपाल जगदीप धनखड़ गुरूवार को दौरा करेंगे साथ ही वहां के हालात का जायजा लेंगे। राज्यपाल वहां पर हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे. लेकिन, राज्यपाल जगदीप धनखड़ का यह दौरा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिल्कुल भी रास नहीं आया.
12 May 2021 04:24PM,by: Vikash Kumar
समाज में नर्सों के योगदान को चिन्हित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की ओर से 76 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें से 7 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना काल में अति उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मान प्रदत्त किया गया। अस्पताल के फिजियोथेरेपी हाल से यह सम्मान समारोह ऑनलाइन जूम मीटिंग प्लेटफार्म पर तथा यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारित हुआ।
12 May 2021 03:44PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी प्रबंधन क्षमता को लेकर तारीफें बटोर चुकी केरल सरकार ने इस्तेमाल में नहीं लाई गई रेमडेसिविर की एक लाख शीशी केंद्र सरकार को वापस लौटा दी है. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा, 'केरल सरकार ने केंद्र को रेमडेसिविर की शीशीयां वापस कर दी हैं, ताकि इस दवा को फिर से उन राज्यों के बीच वितरित किया जाए जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है.' केरल की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जबकि देश के दूसरे हिस्सों में इस दवा की कमी की वजह से अफरातफरी मची हुई है.
12 May 2021 03:44PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








