Vikash Kumar

Generic placeholder image

जगदलपुर-18+वेक्सीनेशन अभियान में आज विद्या ज्योति जगदलपुर वेक्सीनेशन सेंटर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रमन चौहान ने सपत्नी के साथ जाकर वेक्सीनेशन कराया । रमन चौहान ने वेक्सीनेशन सेंटर में मौजूद समस्त स्टाफ वेक्सीन लगाने पर आभार माना है।रमन चौहान ने समस्त युवाओ और क्षेत्र के सम्मनीय नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा आप सभी वेक्सीनेशन सेंटर में जाकर अपनी बारी आने पर वेक्सीन जरूर लगाए।हमें कोरोना को हराना है तो वेक्सीन जरूर लगाना होगा।कुछ लोग अपने राजनीति व निजी स्वार्थों के कारण अनेकों प्रकार की अफवाहें फैलाई हुई है , आप सभी आदरणीय जन बुद्धि जीवी हैं , अफवाहों में मत आए। वेक्सीन लगाकर कोरोना को हराए।मुझे वेक्सीनेशन होने के बाद महसूस हो रहा है कि इस इस कोरोना के संघर्ष में अब राह कुछ आसान हुई , मानसिक तनाव दूर हुआ । हमे अपने देश के वैज्ञानिको व वेक्सीन निर्माण में लगे उन सभी वीरो पर गर्व होना चाहिए , जिन्होंने इस अंधियारे में आशा की जोत जलाई है।रमन चौहान ने कहा कि मैं इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ जिन्होंने हम देशवासियो की जान बचाने के लिए ये वेक्सीन को देश के कोने कोने में पहुंचा रहे हैं ।

11 May 2021 04:46PM,
by: Vikash Kumar