रायपुर में टीकाकरण 18+ आयु के एपीएल और फ्रंट लाइन का टीका कार्य रुक सकता है। दोनो वर्गों का टीका आपूर्ति नहीं होने से एपीएल और फ्रंट लाइन वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा। अब वैक्सीन की नई खेप आने पर ही दोबारा वैक्सीन लगाया जाएगा, वहीं BPL और अंत्योदय वर्ग के वैक्सीन पूर्व की भाती लगेंगे। राजधानी में रुक सकता है टीका कार्य
12 May 2021 10:34AM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार का जिक्र किया है. नड्डा ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार करोड़ों रुपए से नए विधानसभा का भवन बनवा रही है.
12 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
देशभर के किसानों के लिए राहतभरी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई यानी अक्षय तृतीया को पीएम किसान योजना के तहत किसानों की 8वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इससे देश के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही देशभर के किसानों से दिन में 11 बजे बातचीत करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह ने दी है।
12 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों पर राज्य सरकार की तरफ से घोषित मुआवजे को नाकाफी बताया है। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और सरकार से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि अध्यापकों, शिक्षामित्रों को जबरन चुनावी टास्क पर लगाया गया, जिससे लोगों की मौत हुई. जबकि उनको दिया गया मुआवजा पर्याप्त नहीं है।
12 May 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण काल को देखते हुए पुलिस बल की अत्यंत आवश्यकता के मद्देनजर सिक/अवकाश एवं कर्तव्य से अनाधिकृत गैरहाजिर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को 7 मई शाम 5:30 तक अनिवार्य रूप से रक्षित केंद्र बलरामपुर में आमद देने हेतु निर्देशित किया गया था। इन अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से भी तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु सूचना दी गई थी।
12 May 2021 08:27AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में 18+ आयु के लोगों का वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन सेंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइन और मारामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नया उपाय निकाला है। बुधवार 12 मई शाम 5:00 बजे "CG टीका ऐप" लांच किया जाएगा। जिसके बाद से लोगों को हो रही असुविधा से निजात मिल जाएगी।
12 May 2021 07:15AM,by: Vikash Kumar
भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है. लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं तो दवाई से लेकर जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज वैक्सीनेशन को लेकर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पर भी राज्यों से चर्चा करेंगे। कोरोना का कहर देश में इस कद्र है कि यह महामारी दिनों-दिन बेकाबू होती जा रही है।
12 May 2021 06:43AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




