नन्दमुर्ती तारक रामा राव उर्फ जूनियर एनटीआर कोरोना से संक्रमित हो गए। कुछ दिन पहले Covid19 टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा - कृपया चिंता न करें, मैं बिल्कुल हूं। मैंने खुद को परिवार से अलग-थलग कर लिया है और डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं । मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। वे कोविड टेस्ट कराएं और सुरक्षित रहें।
11 May 2021 05:57AM,by: Vikash Kumar
मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड से हत्या के मामले में संतोष यादव नाम के आरोपी को हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में दाखिल किया गया था। आरोपी को मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रहरी मनीष बंछोर की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोपी सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कालेज अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक ने जहां सुरक्षा में तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है तो वही पुलिस ने भी फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
11 May 2021 05:05AM,by: Vikash Kumar
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से हुई बड़ी तबाही के बाद अब यहां धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं. ब्रिटिश नागरिकों की जिंदगी वापस पटरी पर आने लगी है. यात्रा में छूट मिलने के बाद अब लॉकडाउन खोलने के अगले चरण में लोग घरों में मेल-जोल बढ़ा सकेंगे और एक दूसरे को गले भी लगाने की आजादी होगी. ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अगले सोमवार से वे देश में लॉकडाउन में कुछ और छूट देने वाले हैं. ब्रिटेन में जुलाई के बाद इस वक्त कोरोना वायरस के सबसे कम केसेज रिकॉर्ड किए गए हैं. जिसके बाद देश के नागरिकों को कुछ और सहूलियत मिलने जा रही है.
11 May 2021 04:25AM,by: Vikash Kumar
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई है। सभी मरीज वेंटीलेटर पर थे। बताया जा रहा है ऑक्सीजन का दबाव कम होने की वजह से दूसरी लाइन से सप्लाई देने की कोशिश की जा रही थी लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। अभी कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज चल रहा है। घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
11 May 2021 03:29AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में अर्टिगा सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई.
11 May 2021 03:08AM,by: Vikash Kumar
इजरायल की राजधानी यरुशलम में सोमवार को तीन जोरदार धमाकों की गूंज सुनाई दी. इसके बाद रॉकेट हमले की आशंका भी जताई जा रही है. पिछले कुछ दिनों से इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच हिंसक झड़प भी हो रही है. इसके बाद ऐसी आशंका है कि फिलिस्तीन की तरफ से रॉकेट हमला किया गया हो. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
11 May 2021 02:56AM,by: Vikash Kumar
नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। जिसमें अब एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल से दिल्ली पहुंची एक युवती के साथ कुछ आंदोलनकारियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद महिला कोरोना से संक्रमित हो गई और बाद में हरियाणा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।
11 May 2021 02:23AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






