गोवा सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज में आइवरमेक्टिन दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. सरकार ने 18 वर्ष के ऊपर सभी संक्रमितों को इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दी है जिससे बुखार का स्वरूप गंभीर न होने पाए. बता दें तेज या हल्का बुखार आना कोरोना संक्रमण के मुख्य लक्षणों में शामिल है.
11 May 2021 02:11AM,by: Vikash Kumar
आज पूरे विश्व के सामने कोरोना संकट छाया हुआ है। संकट से निपटने देश एवं प्रदेश जी जान से जुटा है। यह हमारी परीक्षा की घड़ी है, किसी भी कठिन परीक्षा की घड़ी का सामना करना हो तो धैर्य होना आवश्यक है। यदि हम हिम्मत रखे और योजनाबद्ध तरीकों से प्रयास करें तो जरूर सफलता मिलती है। ये बात इस कोरोना संकट में भी लागू होती है। पहले की अपेक्षा कोरोना संक्रमण सुधर रही है और जल्द ही इस संकट से मुक्ति पा लेंगे। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित वेबिनार ‘‘कोविड-19 जागरूकता एवं बचाव’’ में अपने संबोधन में कही। राज्यपाल ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई-कर्मचारी, सुरक्षाबल, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी सहित सभी कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस संकट के पहले चरण में और अब भी जिस समर्पण भाव से सेवा कर रहे है वह सराहनीय है।
10 May 2021 05:39PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 11,867 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 172 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,657 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
10 May 2021 04:32PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस सलमान खान के घर तक पहुंच गया है। 'राधे' फिल्म की रिलीज को लेकर एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सलमान खान ने खुद ही बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है। मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
10 May 2021 03:57PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





