Vikash Kumar

Generic placeholder image

गुरुवार रात करीब 9.10 बजे मुंबई में नागपुर से हैदराबाद जा रही जेट सर्व एविएशन का C-90 VT-JIL एयर एंबुलेंस  प्लेन की सुरक्षित क्रैश लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस नागपुर से टेकऑफ हुई, जिसके बाद प्लेन कुछ दिक्कत आने लगी. पता चला कि नागपुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक व्हील अलग होकर गिर गया है. जानकारी होने के बाद प्लेन को बीच में मुंबई की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा. पायलट ने सूझबूझ दिखाई और सुरक्षित प्लेन को लैंडिंग कराया।  विमान में पायलेट सहित 5 लोग थे।। लैंडिंग से पहले रनवे पर ढेर सारा फोम बिछाया गया ताकि प्लेन में आग लगने का खतरा कम हो। 

07 May 2021 04:59AM,
by: Vikash Kumar