दंतेवाड़ा/ जिला खनिज निधि(डीएमएफ) मद से जिले में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियत्रंण एवं आपातकालीन स्थिति(आपदा) से निपटने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारी/माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट/मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पदों की संविदा भर्ती हेतु सरल क्रमांक 1 से 8 तक के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यार्थियों के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से चयन किया जाना है। उपरोक्त पदो का ऑनलाईन आवेदन के आधार पर 6 मई 2021 से प्रत्येक शनिवार को र्वचुअल इन्टरव्यू लेकर नियुक्त किया जाना है। उपरोक्त प्रस्तावित संबंधित विज्ञप्ति वॉक-इन-इन्टरव्यू दस्तावेज व अन्य जानकारी/अवलोकन जिला दन्तेवाड़ा के वेब साईट www.dantewada.gov.in जिला सूचना एवं अधिकारी (NIC)अथवा कार्यालय सिविल सर्जन दन्तेवाड़ा में देखी जा सकती है।
06 May 2021 01:38PM,by: Vikash Kumar
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू शनिवार 15 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू पहले से ही लागू होने के कारण इसकी अवधि 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगी. शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया. उन्होंने अपने वर्च्युअल संबोधन में प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट घटने पर तसल्ली ज़ाहिर की. साथ ही कहा अभी भी संकट टला नहीं है. सबके सहयोग से ही कोरोना से निपटा जा सकता है.
06 May 2021 01:05PM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से देश की मैं मौत के आंकड़े काफी बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों द्वारा कोरोना के नए स्ट्रेन की भी पुष्टि की जा रही है। वही गुरुवार को सुप्रीमकोर्ट ने केंद्र से तीसरी लहर की तैयारियों के बारे में भी पूछा। क्या ऐसे में केंद्र सरकार फिर से एक बार पूरे देश में पूर्व लॉकडाउन लगाएगी। कोरोना के तीसरी लहर से पहले क्या केंद्र लगाएगा पूर्ण लॉकडाउन!
06 May 2021 11:41AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर गुरुवार को व्यापक उच्च स्तरीय बैठक की. इस समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि देश में इस वक्त करीब 12 राज्य ऐसे हैं जहां पर 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इसके साथ ही, पीएम ने उन जिलों के बारे में भी जाना जहां पर सबसे ज्यादा एक्टिव कोरोना संक्रमण के केस हैं. प्रधानमंत्री को यह बताया गया कि कैसे राज्यों की तरफ से हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. पीएम मोदी ने निर्देश दिए कि राज्यों को हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए मदद और उन्हें सुझाव दिया जाए.
06 May 2021 10:59AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण से संक्रमित आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि वो फिलहाल ICU में भर्ती हैं। इससे पहले आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए आसाराम, अस्पताल में भर्ती
06 May 2021 10:10AM,by: Vikash Kumar
सुप्रिम कोर्ट में गुरुवार को केंद्र द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधित मामले में सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा केंद्र बताएं कि वह दिल्ली अस्पतालों को ऑक्सीजन की पूर्ति कैसे करेगा। इस पर सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिलहाल दिल्ली के अस्पतालों में जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन का भंडार है. एसजी ने कहा कि अन्य राज्य भी अपने अस्पताल की मांगों को पूरा करने के लिए अधिक ऑक्सीजन की मांग कर रहे हैं। ऑक्सीजन ऑडिट पर भी गौर करने की जरूरत : सुप्रिम कोर्ट
06 May 2021 09:40AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





