वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। जिसमे राज्य व केंद्रीय भंडारगृह निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने की मांग रखी है। साथ ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण का लाभ दिलवाने की मांग की है।
05 May 2021 10:17AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में दोपहर 2 बजे से 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घर के बाहर धरने पर बैठेंगे और विरोध कर रहे।
05 May 2021 10:01AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी का संकट अभी टला भी नहीं कि पृथ्वी पर एक और खतरा मंडराने लगा है। चीन का एक रॉकेट लांग मार्च बी आउट ऑफ कंट्रोल होने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। यह रॉकेट 4 मील प्रति सेकंड की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह रॉकेट न्यूयॉर्क, मैड्रिड या पेइचिंग किसी भी शहर में गिरकर तबाही ला सकता है। 21 टन वजनी यह रॉके अंतरिक्ष में कंट्रोल से बाहर हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह 8 मई के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा।
05 May 2021 09:35AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया।
05 May 2021 09:31AM,by: Vikash Kumar
हैदराबाद के डेंगगुड़ापारा से बस्तर के लोहंडीगुड़ा पहुंचे एक मजदूर की आइसोलेशन सेंटर में मौत हो गई. जिसके बाद आइसोलेशन सेंटर में हड़कंप मच गया। आंध्र प्रदेश के खतरनाक कोरोना स्ट्रेन होने की आशंका पर मजदूर की मौत की खबर तत्काल पत्र के जरिए जिला प्रशासन को उसकी सारी जानकारी दी गई। इसके साथ ही मृतक का कोरोना सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया है, जहाँ से दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से वेरिएंट की पुष्टि की जाएगी।
05 May 2021 09:18AM,by: Vikash Kumar
हैदराबाद के डेंगगुड़ापारा से बस्तर के लोहंडीगुड़ा पहुंचे एक मजदूर की आइसोलेशन सेंटर में मौत हो गई. जिसके बाद आइसोलेशन सेंटर में हड़कंप मच गया। आंध्र प्रदेश के खतरनाक कोरोना स्ट्रेन होने की आशंका पर मजदूर की मौत की खबर तत्काल पत्र के जरिए जिला प्रशासन को उसकी सारी जानकारी दी गई। इसके साथ ही मृतक का कोरोना सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया है, जहाँ से दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से वेरिएंट की पुष्टि की जाएगी।
05 May 2021 09:05AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण के बीच एयरलाइन कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विस्तारा की दिल्ली से रायपुर फ्लाइट से आ रहा एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला है। रायपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्री संक्रमित पाया गया है। इस घटना के बाद से दूसरे यात्रियों में हड़कंप मच गया है।
05 May 2021 08:18AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






