देश भर में एक तरफ कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को एक गौरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस की सक्रियता को देखते हुए सभी गौशालाओं में कोविड -19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही मास्क लगाने और बार-बार थर्मल स्क्रीनिंग करने काे भी कहा गया है।
05 May 2021 04:24PM,by: Vikash Kumar
बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। सरकार ने अधिकारियों को लॉकडाउन को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने और यदि संभव हो तो शादी को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने दो ट्वीट किए हैं।
05 May 2021 04:18PM,by: Vikash Kumar
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की।
05 May 2021 03:39PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की होने वाली परीक्षा पिछले वर्ष के अनुसार ली जाएगी। कुलपति की अध्यक्षता में 7 मई को सभी कॉलेजों के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य और विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के बाद परीक्षा की तिथि एवं नियमो को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा मई के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकाम स्नातक स्तर और एमए, एमएससी, एमकाम स्नातकोत्तर स्तर की सभी परीक्षाएं इस बार आनलाइन घर बैठे ही होगी।
05 May 2021 03:38PM,by: Vikash Kumar
रायपुर - 17 मई सुबह 6 बजे तक दुर्ग - 17 मई सुबह 6 बजे तक बालोद - 17 मई सुबह 6 बजे तक कवर्धा - 17 मई सुबह 6 बजे तक महासमुंद - 17 मई सुबह 6 बजे तक सुकमा - 17 मई सुबह 6 बजे तक गरियाबंद - 17 मई सुबह 6 बजे तक बलौदाबाजार - 17 मई सुबह 6 बजे तक कोंडागांव - 16 मई तक कांकेर - 16 मई तक मुंगेली - 16 मई सुबह 6 बजे तक दंतेवाड़ा - 16 मई रात 12 बजे तक सरगुजा - 15 मई रात 12 बजे तक बलरामपुर - 15 मई तक धमतरी -15 मई तक सूरजपुर - 15 मई तक जशपुर - 15 मई तक बिलासपुर -15 मई तक बीजापुर - 12 मई तक नारायणपुर - 11 मई तक इन जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, देखे सूचि
05 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
पूरे देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे है. मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच, दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानी सीडीएससीओ ने स्विजरलैंड की फार्मा कंपनी Rose और Regeneron द्वारा विकसित एक एंटीबॉडी-ड्रग कॉकटेल कासिरिविम्ब और इमदेवमब को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
05 May 2021 03:13PM,by: Vikash Kumar
रिजर्व बैंक ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने आर्थिक हालातों में बड़ा बदलाव किया है, एक नजर आज के 10 बड़े ऐलानों पर। रिजर्व बैंक ने ऑन टैप लिक्विडिटी (On Tap Liquidity) का भी ऐलान किया है. RBI ने 3 साल के लिए 31 मार्च 2022 तक 50,000 करोड़ रुपये की विंडो खोली है, इस स्कीम के तहत बैंक्स वैक्सीन मैन्यूफैक्चरर्स, मेडिकल सुविधाएं देने वाले, अस्पतालों और मरीजों की मदद कर सकते हैं, बैंक्स चाहें तो इसके लिए कोविड लोन बुक भी बना सकते हैं। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि 35000 करोड़ रुपये की गवर्नमेंट सिक्योरिटीज की खरीद (GSAP) का दूसरा चरण 20 मई को शुरू किया जाएगा। प्रायोरिटी सेक्टरों को फटाफट लोन और इंसेंटिव का प्रावधान किया जाएगा। 500 करोड़ रुपये तक असेट वाले MFIs प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग में शामिल किए जाएंगे. स्मॉल फाइनेंस बैंक्स 500 करोड़ रुपये की साइज वाले स्मॉलर माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन को कर्ज दे सकते हैं। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया कि स्मॉल फाइनेंस बैंक्स के लिए 3 साल के लिए 10,000 करोड़ रुपये का SLTRO यानी कर्ज देंगे. इनके लिए 10 लाख प्रति Borrower की सीमा होगी. इनको 31 मार्च 2022 तक टर्म सुविधा मिलेगी। मौजूदा स्थिति में KYC नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. वीडियो के जरिए KYC को मंजूरी दी गई है। रिजर्व बैंक ने इंडीविजुअल्स, MSMEs के लिए वन टाइम रीस्ट्रक्चरिंग की मंजूरी है, ये मोहलत 30 सितंबर 2021 तक है, इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्होंने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग अबतक नहीं करवाई है। रिजर्व बैंक ने लोन मोराटोरियम की अवधि को 2 साल और आगे बढ़ाने की भी मंजूरी दी है. रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक्स चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। राज्यों के लिए Overdraft Facility में भी राहत दी गई है. RBI ने राज्यों के ओवरड्राफ्ट को 36 दिन से बढ़ाकर 50 दिन कर दिया है।
05 May 2021 02:59PM,by: Vikash Kumar
रेलवे स्टेशन रायपुर में जीआरपी की टीम ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। दोनों ओड़िसा से शराब लेकर आए थे। जीआरपी ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
05 May 2021 02:26PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






