छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को रोहिणी कोर्ट में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
02 Aug 2021 06:57PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. रायबरेली के समसपुर के पास एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पटल गई. हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मासूम की मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आए एक मोटरसाइकिल सवार ने भी दम तोड़ दिया.हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर पर सवार 12 वर्षीय सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आए मोहम्मद शमीम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
02 Aug 2021 06:57PM,by: Vikash Kumar
भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शॉर्ट गेंद सिर पर लगने के कारण बुधवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए। इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय गेंदबाजों में सिराज सबसे तेज गेंदबाजी करते है। प्रैक्टिस के समय मयंक ने उनकी शॉर्ट गेंद से नजरें हटा लीं, जिसके बाद गेंद उनकी सिर के पिछले हिस्से में हेलमेट से टकरा गई। भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मयंक के सिर में चोट लगी है।
02 Aug 2021 03:05PM,by: Vikash Kumar
राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यों में शामिल जल संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता और नदियों के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री जैन ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खारून नदी के शुद्धिकरण के लिए विभागीय अमले के द्वारा एक अभियान चलाया जाए जिसमें खारून नदी के उद्गम स्थल से संगम स्थल तक का निरीक्षण कर गंदगी वाले स्थलों को चिन्हांकित किया जाएगा और उसका सफाई की जाएगी। इसके लिए स्थानीय जन समुदाय को भी प्रेरित किया जाएगा।
02 Aug 2021 01:53PM,by: Vikash Kumar
रायगढ़ जिले में कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए जिले में अब प्रत्येक बुधवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेगी। कलेक्टर ने आज इस बाबत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार बुधवार को केवल दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, मेडिकल स्टोर्स के अलावा रेस्टोरेंट, होटल सिनेमा हाॅल दैनिक फुटकर क्लब, जिम अपने निर्धारित समय में खुले रहेंगे।
02 Aug 2021 01:52PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस सोनमणि बोरा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के संसदीय कार्य विभाग के सचिव आईएएस सोनमणि बोरा को पांच साल की अवधि के लिए भूमि संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्ति किया गया है.
02 Aug 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







