जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह होंगे। शनिवार को दिल्ली में जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
31 Jul 2021 02:05PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार पेगासस जासूसी प्रकरण पर कुछ सवालों के जवाब दे, तो संसद की कार्यवाही अगले मिनट चलने लगेगी, लेकिन वह इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है. कांग्रेस का सरकार निशाना, कहा- पेगासस पर जवाब दे मोदी सरकार
31 Jul 2021 02:05PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है. अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने इसका एलान किया है. उन्होंने कहा कि बिना राजनीति में आए भी सामाजिक कार्य कर सकते हैं. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी, कांग्रेस या सीपीएम किसी भी दल ने उन्हें नहीं बुलाया है.
31 Jul 2021 02:05PM,by: Vikash Kumar
WHO ने दुनिया के देशों को आगाह किया है कि अगर टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आई तो कोरोना के नए-नए वेरिएंट वर्तमान से ज्यादा जानलेवा हो सकते हैं. who ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट हमारे लिए चेतावनी है कि हम जल्द इसे दबाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, वरना स्थिति और ज्यादा बुरी हो सकती है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि स्थिति और ज्यादा बुरी होने से पहले टीकाकरण अभियान पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के खतरनाक परिणामों को देखते हुए इस पर काबू पाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है. डब्ल्यूएचओ ने अपील की है कि सितंबर के आखिरी तक सभी देश कम से कम अपनी 10 प्रतिशत आबादी को टीकाकरण जरूर कर दें.
31 Jul 2021 11:05AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जहां तालिबान लगातार बड़े शहरों पर कब्जा करता जा रहा। इस बीच शुक्रवार को पश्चिमी अफगान प्रांत की राजधानी हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमला हुआ। जिसमें अभी तक एक गार्ड के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
31 Jul 2021 09:57AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


