उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए, उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्य स्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों के साथ फ्री वैक्सीनेशन किया जाए।
04 May 2021 05:52AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण में लगे लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर स्कूल शिक्षा पर पड़ा है स्कूल के बंद होने से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हुई जिसके बाद फीस का बड़ा मुद्दा सामने आया मामला सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में है देश की सर्वोच्च अदालत ने मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया है सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है की लॉकडाउन के दौरान स्कूल की पूरी फीस नहीं ली जा सकती।
04 May 2021 05:27AM,by: Vikash Kumar
आज कोरोना संक्रमण देश में तांडव कर रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने पहले की स्थिती से ज्यादा तबाही मचा कर रखी है। आज इस मुश्किल घड़ी में हालात संभालने के लिए सरकार, सेना और स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला लगातार दिन-रात काम कर रहा है। वहीं समाजसेवी संस्थाए भी कोरोना के जंग में साथ मैदान में खड़े है। आंकड़ों की बात की जाये तो मरने वालो की संख्या ज्यादा नजर आती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी भी यह कोरोना का पिक नहीं और मई महीने के मध्य के आस पास आएगी , ऐसे में आप कोरोना कि भयावह स्थिति को अच्छे से समझ सकते है।
04 May 2021 03:07AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से साफ कहा है कि उच्च न्यायालयों में सुनवाई के दौरान दी जाने वाली टिप्पणी पर रिपोर्टिंग करने से मीडिया को नहीं रोका जा सकता है। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बीच चुनाव कराए जाने पर मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को लेकर टिप्पणी दी थी कि उस पर हत्या का केस चलना चाहिए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।
04 May 2021 02:56AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और कार्यालयों में हुए के बाद बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को कोलकाता पहुंच रहे है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा के प्रकोप पर गंभीर रुख अपनाया है और राज्य सरकार से विपक्षी खेमे से जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ताओं के चुनाव बाद के हो रहे हमले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
03 May 2021 05:59PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 266 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 14,376 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
03 May 2021 05:04PM,by: Vikash Kumar
सरकार ने MyGov कोविड-19 हेल्पडेस्क के वॉट्सऐप चैटबॉट को अपडेट किया है जो अब लोगों को उनके नज़दीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी देगा। इसके लिए लोगों को वॉट्सऐप पर +919013151515 नंबर पर 'Namaste' लिखकर भेजना होगा। चैटबॉट के जवाब देने पर यूज़र्स को अपना 6 अंकों का पिन कोड डालना होगा जिसके बाद उन्हें निकटतम टीकाकरण केंद्रों की सूची दिखेगी।
03 May 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


