आंध्र प्रदेश। कोरोना ने अस्पतालों की व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है देश के कई राज्यों में कोरोना मरीज अभी भी अपने भर्ती होने के लिए वेटिंग लिस्ट में है और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं बेड दवाइयां के साथ-साथ ऑक्सीजन की किल्लत भी देखने को मिल रही है लोग ऑक्सीजन खरीदने के लिए घंटो घंटो तक इंतजार कर रहे हैं। वही ऑक्सीजन की पूर्ति ना होने पर 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
03 May 2021 06:03AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण ने भारत में कोहराम मचा रखा है।संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक हो गई है।दिन-ब-दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 3,68000 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 3417 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं 725 लोगों ने कोरोना जंग में जीत हासिल की है। देश में कुल कोरोना मामले 1 करोड़ 99 लाख, 25 हजार 604 है। कुल डिस्चार्ज 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार 003 है।
03 May 2021 05:30AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. ऐसे में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी बड़े स्तर पर सामने आ रही है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को कोरोना संकट के मामले का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अहम आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी मरीज के पास किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का स्थानीय पता प्रमाण पत्र या आईडी प्रूफ नहीं है तो भी उसे अस्पताल में भर्ती करने और जरूरी दवाएं देने से मना नहीं किया जा सकता है.
03 May 2021 05:01AM,by: Vikash Kumar
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ अचानक कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पहले कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और फिर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं के लगातार हमले पर प्रदेश भाजपा अब जाकर बचाव में सामने आई और प्रतिक्रिया के जरिए कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य को घटिया राजनीति करार दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़ा लागू कर रखा है वह सरकार अपनी ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के लॉकडउन प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चुप्पी साध कर बैठी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में डॉ रमन के बचाव में सामने आई भाजपा
03 May 2021 04:07AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


