प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच जहां अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं मिल रहा है, वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कोविड मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने विधानसभा रोड स्थित कृति कॉलेज को कृति कोविड उपचार केन्द्र में तब्दील कर दिया गया है। कृति कोविड केयर अस्पताल में 200 बिस्तर, 50 बेड ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गई है।
30 Apr 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
गरियाबंद। पुलिस ने नाकेबंदी कर गांजा की तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौबे बांधा पुल के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को रोका गया। जिसके मोटरसाइकिल के बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में सामान रखा था, जिसमे चेक करने पर प्लास्टिक बोरी के अंदर 10 पैकेट गांजा मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और बाइक जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत 50,000 बताई जा रही है।
30 Apr 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर के नगर पंचायत कुंरा में भोजन पकाते समय एक घर में सिलेंडर में आग लग गई, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि पड़ोसी के मकान में रखे सिलेंडर तक आग पहुंच गई। जिससे पड़ोस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए। मौके 112 की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया। 112 और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
30 Apr 2021 01:59PM,by: Vikash Kumar
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कोरोना काल में लोगो की मदद के लिए 25 लाख की मदद की। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए बिलासपुर कलेक्टर को 25 लाख रुपए प्रदान किया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक शैलेष पांडेय ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा था।
30 Apr 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में लाॅक डाउन-2 के तीसरे चरण में ऑन लाइन शाॅपिंग कंपनियों को छूट प्रदान की गई थी, जिस पर चेम्बर ऑफ कामर्स ने आपत्ति दर्ज कराया था। चेम्बर की इस आपत्ति पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल निर्णय लिया और ऑन लाइन शाॅपिंग को प्रतिबंधित किए जाने का निर्देश जारी कर दिया।
30 Apr 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

