Vikash Kumar

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सख्त हिदायत देते हुए कहा सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन, बेड या दवाओं की कमी के संबंध में डाले गये पोस्ट के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई ना करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अगर कोई नागरिक सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज कराता है, तो इसे गलत नहीं कहा जा सकता है। ऐसी शिकायतों पर अगर कार्रवाई की जाती है, तो हम इसे अदालत की अवमानना मानेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोरोना की स्थिति, ऑक्सीजन की आपूर्ति और आवश्यक दवाइयों के मसले पर स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई शुरु की है। इसी दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को ये चेतावनी दी।

30 Apr 2021 05:03PM,
by: Vikash Kumar