रायपुर। नगर निगम द्वारा कोरोना से मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जोन 6 कमिश्नरी अंतर्गत सरजू बांदा श्मशान घाट में लकड़ियों और कंडो का इंतजाम किया गया था। यहां दाह संस्कार के लिए रखे ट्रक में लकड़ी और गोबर के कंडे व लकड़ियों में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। अंतिम संस्कार के लिए रखी लकड़ी और गोबर के कंडे में अचानक लगी आग
29 Apr 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
कोरिया। कोरोना महामारी के बीच कालाबाजारी के कई मामले सामने आ रहे है। कोरिया जिले में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कोरोना महामारी को अवसर के रूप देख कर सैनिटाइजर समेत अन्य दवाईयों की अधिक रेट में बिक्री कर रहा था। दवाइयों की कालाबाजारी के साथ साथ सैनिटाइजर में भी मिलावट की शिकायत मिलने पर एसडीएम द्वारा छापामारी कर दुकान को सील कर दिया गया।
29 Apr 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेकाहारा में जीवित पाए जाने के बाद श्मशान से अस्पताल लाई गई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बता दें कि जीवित महिला को मृत बतार डॉक्टर ने श्मशान भेज दिया था, यह महिला श्मशान में चिता पर लिटाने पर जीवित मिली थी। श्मशान में डाक्टर ने जांच कर जीवित बताया था, दोबारा अस्पताल लाए जाने के बाद अब मृत घोषित कर दी गई। चिता पर मिली जीवित महिला की देर रात मृत्यु
29 Apr 2021 09:57AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मुलाकात की। कोविड -19 की रोकथाम में मदद के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि सेना अपने अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोल रही है, जिससे आम नागरिक नकदी सैन्य अस्पताल जा सकते हैं। सेना कोविड के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है। साथ ही आयात किए गए ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में जहां विशेषज्ञ कौशल की जरूरत पड़ रही है। वहां सेना की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।
29 Apr 2021 09:26AM,by: Vikash Kumar
कोलकाता, पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज 8वें चरण की वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का समापन हो जाएगा। इन 35 सीटों पर 283 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सुरक्षा बलों की 753 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान में लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोट डालने की अपील की है।
29 Apr 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






