Vikash Kumar

Generic placeholder image

लाॅक डाउन में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में कोतवाली अनुभाग, पुरानी बस्ती अनुभाग, उरला अनुभाग एवं सिविल लाईन अनुभाग में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में आंजनेय वाष्णेय नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, ये. अक्षय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक उरला, नसर सिद्धकी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं उक्त अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बल मुख्य स्थानों में फ्लैग मार्च करने के साथ ही गली एवं मोहल्लों के अंदर जाकर भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों एवं बेवजह बाहर घुमने वालों को सख्ती से समझाईश देते हुये घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई।

28 Apr 2021 04:06PM,
by: Vikash Kumar