Vikash Kumar

Generic placeholder image

रायपुर। कलेक्टर भारतीदासन ने रायपुर जिले के सभी सातों नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमे सातों नगरीय निकायों के अधिकारियों से कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों समीक्षा की। वही उन्होंने सातों नगरीय निकायों में तत्काल कोरोना के संबंध में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में बनाए गए कोविड केयर सेंटर तथा चिकित्सालय में उपलब्ध बेड और ऑक्सीजन बेड की जानकारी ली। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो और नगरीय निकायों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बढ़ाते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

28 Apr 2021 07:01AM,
by: Vikash Kumar