पिछले हफ्ते से अगरतला के एक होटल में रुके चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी की एक टीम ने स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की है. आई-पैक की यह टीम राज्य की राजनीतिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस के लिए संभावित समर्थन आधार का आकलन कर रही है. टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इसे ‘लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके होटल में बंद कर दिया था.
27 Jul 2021 01:05AM,by: Vikash Kumar
असम और मिजोरम में जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने असम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि असम पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले फेंके. राज्य के गृह मंत्री ने सोमवार को कहा, 'असम पुलिस के महानिरीक्षक की अगुवाई में लगभग 200 असम सशस्त्र पुलिस के जवान आज कोलासिब जिले के वैरेंगटे शहर में स्थित ऑटो-रिक्शा स्टैंड पर आए. उन्होंने वहां तैनात सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा तैनात ड्यूटी पोस्ट को जबरन पार किया और मिजोरम पुलिस द्वारा संचालित एक ड्यूटी पोस्ट को पलट दिया.'
27 Jul 2021 01:05AM,by: Vikash Kumar
असम-मिजोरम राज्यों की सीमा पर मिजोरम से आए कुछ अराजक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार इस टकराव में असम पुलिस के छह जवान शहीद हुए हैं। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से दखल की मांग की है। असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा : असम पुलिस के छह जवान शहीद
27 Jul 2021 01:05AM,by: Vikash Kumar
ब्रिटेन की अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने के आदेश को मंजूरी दे दी। इससे अब भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में अन्य भारतीय बैंक माल्या की संपत्ति पर आसानी से कब्जा कर सकेंगे। इन बैंकों ने अदालत में इस संबंध में याचिका दाखिल की थी। वर्चुअल माध्यम से हुई सुनवाई में हाईकोर्ट के चांसरी डिवीजन के मुख्य दिवाला और कंपनी न्यायालय के न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स ने अपने फैसले में कहा कि मैं माल्या को दिवालिया घोषित करता हूं।
27 Jul 2021 01:04AM,by: Vikash Kumar
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद इनाम भी देने की घोषणा की है।
27 Jul 2021 01:04AM,by: Vikash Kumar
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद पर बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत के दौरान शाह ने उनसे अंतरराज्यीय सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा. गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सीमा विवाद को आपसी सहमति से हल करें. दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को आश्वासन दिया है कि शांति सुनिश्चित करने और सीमा मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
27 Jul 2021 01:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


