प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा जिस प्रकार आज मानसून सत्र के पहला दिन विधानसभा में भुपेश बघेल व टी एस सिंहदेव की कुर्सी की आपसी लड़ाई ने ले लिया इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस को जनता के मुद्दों से और अपने वायदों से कोई सरोकार नही है जबकि आज विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है और विधानसभा सत्र में निगाहे जमाय देख रहा है कि शायद उनके मुद्दों को विधानसभा में रखा जाएगा व फैसला लिया जाएगा। मानसून सत्र के पहले दिन ही विधानसभा घेरने निकली आम आदमी पार्टी
26 Jul 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे अहमदाबाद के छह यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद से हरिद्वार के लोगों में दहशत है।
26 Jul 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को वन-डे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम दिया है। ये दोनों अब श्रीलंका दौरे से सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। BCCI ने इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है।
26 Jul 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खूब चर्चा में हैं। चर्चा तो उस ट्रैक्टर की भी हो रही है जिसे अब दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है। मानसून सत्र के कारण अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रैक्टर चलाकर आए थे, इसलिए ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
26 Jul 2021 01:02PM,by: Vikash Kumar
बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह चौथी बार है जब बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. येदियुरप्पा ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों के सामने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी. अपने पूरे भाषण में येदियुरप्पा काफी भावुक दिखाई दिए. येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा कि किस तरह उन्होंने उस दौर में साइकिल पर सवार होकर राज्य भर में बीजेपी को मजबूत किया. जिसके बाद आंखों में आसूं लिए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपने की बात कही।
26 Jul 2021 01:01PM,by: Vikash Kumar
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने राजपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली, साथ ही उन्होंने थाना में संवेदना कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू जिले के सभी थानों में जन प्रतीक्षालय और संवेदना कक्ष तैयार करवा रहे है। वहीं राजपुर थाने में संवेदना कक्ष का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक डांगी ने किया, जिसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों के थाना आने पर इस कक्ष में अनुकूल वातावरण मिले। साथ ही पीड़ित पुलिस अधिकारियों से अपनी बात निर्भीक होकर कर सकें एवं थाने में पदस्थ महिला अधिकारी इस कक्ष का प्रयोग कर सकें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी मनोज तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज नितेश गौतम डीएसपी नक्सल ऑपरेशन डी.के .सिंह डीएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
26 Jul 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
शास्त्री बाजार के सब्जी विक्रेता दिन प्रतिदिन लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही हैं। दुकानदार सब्जियों का अपशिष्ट कचरा कहीं भी फेंक देते हैं। जिससे मवेशी भूख मिटाने के साथ साथ इधर उधर फैला देते है। ना तो इस पर सब्जी विक्रेता ध्यान दे रहे ना ही निगम। जिम्मेदार कब तक मौन रहेंगे ? शास्त्री बाजार में कचरों और मवेशियों के बीच बिकती सब्जियां
26 Jul 2021 11:27AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




