अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे गए। विदेशी ताकतों के वापस लौटने के बाद से तालिबान लगातार अफगानिस्तान में प्रमुख शहरों पर कब्जा कर रहा है। ईद की नमाज के दौरान ये रॉकेट राष्ट्रपति भवन के पास आकर गिरे। काबुल के परवान-से क्षेत्र से तीन मिसाइलों का दागा गया। ये रॉकेट बाग-ए-अली मरदा , चमन-ए-हुजुरी और पुलिस डिस्ट्रिक्ट इलाकों में जाकर गिरी हैं।
20 Jul 2021 12:02PM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अब संसद को कॉरिडोर में एक स्थाई ऑफिस मिल गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी संसदीय दल कार्यालय के ठीक बगल का कमरा नम्बर 4 में अब नड्डा के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि ये कमरा पिछले 2 साल से किसी उपयोग में नहीं था।
20 Jul 2021 12:02PM,by: Vikash Kumar
लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की जासूसी करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा देना चाहिए। जबकि पूर्व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को देश विरोधी एजेंडा चलाने की साजिश करार दिया है।
20 Jul 2021 11:26AM,by: Vikash Kumar
पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बाद से भारतीय राजनीति में बवाल मच गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अलावा 2 अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया है। इन मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद पटेल का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉरबिडन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायली कंपनी एनएसओ पेगासस प्रोजेक्ट के नाम से एक मैलवेयर स्पाइवेयर बनाया गया है। जिसके जरिए दुनियाभर की सरकारों के जर्नलिस्टों, जजों और नेताओं को निशाना बनाया गया है। इसके जरिए जसूसी की जा रही है। 50 देशों में 50,000 से अधिक लोगों की लंबी सूची शामिल है।
20 Jul 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
बकरीद के मौके पर केरल में लॉकडाउन में ढील दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जमकर फटकारा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केरल सरकार को व्यापारियों की ओर से लॉकडाउन में रियायत देने की मांग के आगे आत्मसमर्पण करते देखना हैरानी भरा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने केरल को साफ कहा है कि वह बकरीद के मौके पर भी कांवड़ यात्रा को लेकर शीर्ष न्यायालय के आदेश का पालन करे। सोमवार को इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से जवाब भी मांगा था।
20 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपने सभी नेताओं से कहा कि वे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। इस दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर जगह खत्म हो रही है लेकिन उसको अपनी नहीं बल्कि बीजेपी की ज्यादा चिंता है।
20 Jul 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



