Vikash Kumar

Generic placeholder image

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था उन्हें अब 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया है. बीते दिन सोशल मीडिया पर एच अकाउंट्स नामक एक ग्रुप के व्हाट्सएप चैट की तस्वीरें वायरल हो गईं. ऐसा दावा किया गया कि इस ग्रुप में राज कुंद्रा भी जुड़े हुए थे. अब ऐसी ही एक और चैट सामने आई है, जिसमें बॉली फेम नाम का भी ग्रुप सामने आया है, जिसे 30 अक्टूबर को बनाया गया. पुलिस के हाथ लगे राज कुंद्रा के चैट्स से पता चला कि राज कुंद्रा और उनकी टीम को पोर्नोग्राफी के चलते पुलिस और दूसरे खतरों का पता था. साथ ही इसके लिए पूरी तैयारी भी की जा रही थी. यही नहीं इसके लिए उनका प्लान B भी तैयार था. 

21 Jul 2021 07:10AM,
by: Vikash Kumar