Vikash Kumar

Generic placeholder image

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह का अंत होता नहीं दिख रहा है. सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू एक दूसरे को मात देने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं. सिद्धू सीएम के गढ़ पटियाला पहुंच गए. सिद्धू विधायक मदन लाल के घर पर जाकर उनसे मिले. यहां पर सिद्धू का जोरदार स्वागत हुआ. दूसरी तरफ दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा के घर पर पंजाब कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई. इन सबके बीच कैप्टन कैंप के पंजाब कांग्रेस सांसदों ने सिद्धू को जोकर बताते हुए उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने की मांग की है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के सांसदों ने सिद्धू को बताया ‘जोकर’

18 Jul 2021 05:01PM,
by: Vikash Kumar