latest

Generic placeholder image

गरियाबंद जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है । बीती रात और आज सुबह हुई तेज बारिश से जिले के सबसे बड़ी पैरी नदी और अंचल की छोटे नदी नाले उफान पर है ।आज सुबह तक गरियाबंद तहसील में ही 197.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वही राजिम में 112.6 और छूरा में 137,7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज 107.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है । पैरी नदी में बाढ़ आ जाने के कारण नेशनल हाईवे 130c में आवागमन अवरुद्ध हो गया है, साथ ही छुरा अंचल में भी तेज बारिश से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ,एसपी पारुल ठाकुर और आला अधिकारी मालगांव पण्टोरा के पास बाढ़ की स्थिति का स्वयं जायजा लिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने तत्काल बाढ़ प्रभवित इलाकों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मैदानी अमलों को भी अपने पंचायत में रहने के निर्देश दिए गए हैं, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है वही बाढ़ में जिले के अलग अलग जगहों पर 8 लोग फंसे हैं जिन्हें लोगों को की सहायता और पुलिस , एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सुरक्षित निकाला जा रहा है ।जानकारी के मुताबिक मैनपुर में दो ,छुरा में तीन और मालगांव पण्टोरा में 3 लोग फंसे होने की जानकारी है। चिखली में फंसे 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है । पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से राहत और बचाव का कार्य जारी है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पंचायतों में रहने के लिए कहा गया है ।नगरीय क्षेत्र में गरियाबंद में स्थानीय मंगल भवन में लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर ने राजस्व अमला को भी गरियाबंद के प्रभावित 30 गांवों में जन माल की हानि का रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी तटीय इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आम लोगों से भी अपील किया है कि बाढ़ के पानी को पार करने से बचें और पानी जब खतरे से नीचे उतरे तब ही आवागमन करें ।उन्होंने बताया कि सिकासेर बांध में 20669 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आज दोपहर 12:00 बजे की स्थिति में 22 गेट में से 17 गेट को 3 फीट तक खोला गया है ।अभी सिकासेर बांध में जलभराव की स्थिति लगभग 90% तक हो गई है ।

14 Sep 2021 05:27PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

तेलंगाना सरकार, हैदराबाद के हुसैन सागर झील में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध लगाने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकती है। उच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को अपने आदेश को संशोधित करने से इनकार करने के साथ, राज्य सरकार द्वारा शीर्ष अदालत में अपील दायर करने की संभावना है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार देर रात मुख्य सचिव सोमेश कुमार, नगर प्रशासन सचिव अरविंद कुमार और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च न्यायालय के आदेश से बने हालात पर चर्चा की। बैठक में कथित तौर पर भक्तों की भावनाओं और हुसैन सागर में पीओपी से बनी मूर्तियों के विसर्जन पर प्रतिबंध को लागू करने में आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने का फैसला किया गया।

14 Sep 2021 12:48PM,
by: Naveen kumar sahu