रायपुर - प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल के खिलाफ हुई कारवाई को सामाजिक-धार्मिक सौहार्द के हित में बताया है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मुख्यमंत्री ने इस तरफ ध्यान दिया होता तो आज हालात इतने नहीं बिगड़ते. श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही श्री बघेल लगातार देश-धर्म-जातियों के खिलाफ भड़काउ और उकसाउ बयानबाजी करते रहे थे. इससे पहले भी जब कांग्रेस सत्ता में थी, और भूपेश बघेल मंत्री थे, तब भी उनके पिता ने आपत्तिजांक किताब के द्वारा सामजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. श्री साय ने कहा कि नन्द कुमार बघेल के नाम से बने प्रोफाइलों से नक्सलियों के हित तक में बयानबाजी अभी होती रही है. यहां तक कि हमारे राष्ट्र की आत्मा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से भी बाज नहीं आ रहे थे बघेल. बघेल के खिलाफ हुई कारवाई व्यापक समाज हित में - भाजपा
08 Sep 2021 03:43AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक पर्व (Shikshak Parv) के उद्घाटन सम्मेलन में शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "मैं सबसे पहले, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले हमारे शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। आप सभी ने कठिन समय में देश में शिक्षा के लिए, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जो योगदान दिया है, वो अतुलनीय है, सराहनीय है।" पीएम ने आगे कहा कि "जब समाज मिलकर कुछ करता है, तो इच्छित परिणाम अवश्य मिलते हैं। और आपने ये देखा है कि बीते कुछ वर्ष में जनभागीदारी अब फिर भारत का नेशनल कैरेक्टर बनता जा रहा है। पिछले 6-7 वर्षों में जनभागीदारी की ताकत से भारत में ऐसे-ऐसे कार्य हुए हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।"
07 Sep 2021 03:55PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









