धमतरी। गणेश चतुर्थी पर्व को कुछ ही दिन शेष है। गणेश चतुर्थी से पहले कलाकार गणेश भगवान की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। बता दें कि विभिन्न रंगों से प्रतिमाओं को चित्रण किया जा रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 को मनाया जा रहा है। इसी दिन गणपति बप्पा विराजेंगे। गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे है मूर्ति कलाकार
06 Sep 2021 08:42AM,by: Anurag patel
पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गर्म हो रही है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) के दफ्तर में पेश हुए। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी को नई दिल्ली के दफ्तर में समन किया गया था। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी को भी कोलकाता में सीआईडी द्वारा समन किया गया है। दिल्ली के जामनगर हाउस में मौजूद ईडी के दफ्तर में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ हुई। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के सेक्शन 50 के तहत अभिषेक बनर्जी से पूछताछ हो रही है।
06 Sep 2021 08:41AM,by: Naveen kumar sahu
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। पीएमओ के एक ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि "भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है। जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।"
06 Sep 2021 08:41AM,by: Anurag patel
28 अगस्त को हुए किसानों पर लाठीचार्ज के आरोपियों पर कार्रवाई आदि की मांगों को लेकर घरौंडा किसान पंचायत में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के सात सितंबर से लघु सचिवालय के अनिश्चितकालीन घेराव के एलान के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली है। एक तरफ किसान घेराव को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारिया कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने करनाल में धारा 144 लागू कर दी है। इसमें कहा गया है कि इसका उलंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
06 Sep 2021 08:41AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों से वैक्सीन संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया कि केंद्र सरकार अब बहनों के स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने वाली है. सेब, संतरा, किन्नु, मशरूम, टमाटर, ऐसे अनेक उत्पादों की हिमाचल की बहनें देश के कोने-कोने में पहुंचा पाएंगी. साथ ही पीएम ने कहा, हाल में देश ने एक और फैसला लिया है, जिसे मैं विशेषतौर पर हिमाचल के लोगों को बताना चाहता हूं. ये है ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव अब इसके नियम बहुत आसान बना दिए गए हैं. इससे हिमाचल में हेल्थ से लेकर कृषि जैसे अनेक सेक्टर में नई संभावनाएं बनने वाली हैं. सशक्त होती कनेक्टिविटी का सीधा लाभ पर्यटन को भी मिल रहा है,
06 Sep 2021 08:41AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






