latest

Generic placeholder image

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सोमवार को आहुत की गयी। बैठक में भाजयुमो की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गयी और बेरोजगारी के विषय में चौपाल लगा कर बेरोजगारी फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया गया साथ ही बेरोजगारी के विषय में 23 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन के माध्यम से जिला कलेक्टरेट घेराव का निर्णय लिया गाया। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पूर्व शनिवार को भाजयुमो की आगामी कार्ययोजना को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन लेते हुए विस्तृत चर्चा की थी। प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर हल्ला बोलेगी भाजयुमो

06 Sep 2021 02:28PM,
by: Imran Khan