ऋषि कपूर की जयंती पर, बेटी रिद्धिमा ने उनके अंतिम फ़िल्म, 'शर्माजी नमकीन' के पोस्टर का अनावरण किया है। अनुभवी अभिनेता ने इस हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए बड़े पैमाने पर शूटिंग की थी और पोस्टर ने ऋषि कपूर को उनकी सामान्य प्रसन्नता को कैद कर लिया था। पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'मिस यू'।
04 Sep 2021 09:26AM,by: Naveen kumar sahu
आज ऋषि कपूर का 69 वां जन्मदिन है। हालांकि आज वे हमारे बिच नहीं है। उनका जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर को प्यार से चिंटू बुलाया करते थे। नीतू कपूर ने अपने शादी के बारे में कुछ बाते शेयर की। 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों में प्यार हो गया। ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी। शादी के दिन ऋषि और नीतू दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी में बहुत ज्यादा लोग आए थे। भीड़ से घिरे होने की वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे जबकि वह भारी लहंगा संभालते वक्त बेहोश हो गईं। नीतू -ऋषि से दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। ऋषि कपूर के बारे में नीतू ने शेयर की अनसुनी बाते....
04 Sep 2021 09:26AM,by: Naveen kumar sahu
टोक्यो पैरालिम्पिक्स में मनीष नरवाल को स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा "अद्भुत विजय! टोक्यो #Paralympics में शूटिंग स्पर्धा में मनीष नरवाल ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। यह विजय आपकी मेहनत, लगन व ध्येयनिष्ठा का परिणाम है। प्रदेशवासियों की ओर से ढेरों बधाई व अनंत शुभकामनाएं। जय हिंद!"
04 Sep 2021 09:26AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ में चौथे बाघ अभयारण्य का रास्ता अब साफ हो गया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की तकनीकी समिति ने गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। बाघों के संरक्षण के लिए कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास पिछले सात साल से चल रहे हैं।
04 Sep 2021 09:25AM,by: Imran Khan
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने शुक्रवार तीन सितंबर को अपना जन्म दिन मनाया। यह जन्मदिन उनके लिए खास रहा क्योंकि शमी ने अपने फैंस के साथ केट काटा। एक वीडियो के अनुसार शमी ने होर्डिंग्स के पास केक काटा। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग शमी के लिए तालियां बजा रहे थे। शमी केक काटने के बाद दर्शकों की तरफ हाथ हिलाते हुए चले गए। मोहम्मद शमी ने फैंस के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन
04 Sep 2021 09:25AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







