रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है । जिन किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो -कुटकी ,अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी । उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपये के मान से मदद दी जाएगी ।
29 Aug 2021 04:19PM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को अगली बार बस्तर आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का महत्व हर युग में रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक, ऐतिहासिक और पौराणिक काल में महत्ता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्टैचू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
29 Aug 2021 04:19PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कोरोना वायरस के संकट भरे समय में 'जन आशीर्वाद यात्राओं' के आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये रैलियां राज्य में कोरोना संकट को फिर से पैर पसारने का मौका देने का काम कर रही हैं और इसका अंजाम आने वाले दिनों में दिखेगा.
29 Aug 2021 02:06PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ आरोपी चर्च के बाहर लोगों को कुछ समझाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पूरा मामला पंडरिया तहसील के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। अज्ञात लोगों ने चर्च के अंदर लगे पंखे, पोडियम को तोड़ डाला है। चर्च के अंदर मौजूद लोगों ने उनसे मारपीट का भी आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चर्च में तोड़फोड़
29 Aug 2021 02:05PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







