रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "ओणम पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, त्यौहार इसका अभिन्न हिस्सा हैं।" ओणम पर्व के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
21 Aug 2021 07:28AM,by: Anurag patel
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले ढलान पर दिखने लगे हैं। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,457 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 375 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि, इस दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या कम हुई है। इस वक्त देश में कोरोना के 3,61,340 एक्टिव मरीज हैं। ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 31,561,635 हो गई है जबकि कोरोना से कुल 433,589 मौतें हुई हैं।
21 Aug 2021 07:28AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PDS चावल चोरी करने के मामले में लक्ष्मी राइस मिल के मालिक और जिला कांग्रेस महामंत्री गौरव अग्रवाल के खिलाफ चकरभाठा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. इसके बाद से आरोपी नेता का मोबाइल बंद है. वह फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली है. वहीं गुरुवार को गिरफ्तार किए गए मिल के मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल समेत दो विक्रेताओं विजय कुमार पात्रे व दौलत पात्रे को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
21 Aug 2021 06:25AM,by: Imran Khan
इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार को है। पर्व के मौके पर खरीददारी करने वालों की संख्या अधिक है। बाजार में दूर रह रहे अपने भाई को राखी भेजने के लिए विशेष पैकेट की व्यवस्था की गई है। पैकेट में राखी के साथ पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान पैक किया गया है। दुकानदार 5 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की राखियां लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। रायपुर : रक्षाबंधन के पर्व पर सजा मार्केट
21 Aug 2021 05:38AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'भारत रत्न' से सम्मानित महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। आपकी शहनाई से निकले सुमधुर स्वर, संगीत प्रेमियों की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।'
21 Aug 2021 04:21AM,by: Anurag patel
बृहन्मुंबई नगर निगम को सूचित किया कि COVID-19 वैक्सीन की खुराक प्राप्त करने के बाद, मुंबई शनिवार से टीकाकरण फिर से शुरू करेगा।
बीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वैक्सीन की कमी के कारण दो दिनों के लिए टीकाकरण रोक दिया गया था। मुंबई: दो दिन के ठहराव के बाद आज फिर से शुरू होगा कोविड टीकाकरण
21 Aug 2021 04:21AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






