भारत के फील्डिंग कोच रामकृष्णन श्रीधर के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, ‘बात ये थी, एंडरसन कह रहा था कि, अरे दोस्त! तुम इतनी तेज गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं? क्या मैं भी तुम्हारे खिलाफ ऐसी ही गेंदबाजी करता हूं? तुम बाकी बल्लेबाजों को केवल 85 MPH की स्पीड से गेंदबाजी करते हो, लेकिन मेरे खिलाफ 90 MPH की गति से गेंदबाजी कर रहे थे। यह धोखा है, मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा’। अश्विन ने किया जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन की लड़ाई का खुलसा
21 Aug 2021 02:36AM,by: Naveen kumar sahu
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि जटिल भू-राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी रूप से अत्याधुनिक तकनीकों को विकसित करने के सभी कोशिशें की जानी चाहिए। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ,(एचएएल) यूनिट का दौरा किया. यह उनका पहला दौरा है.
21 Aug 2021 02:35AM,by: Imran Khan
डीजल की खुदरा कीमत में लगातार तीसरे दिन 20 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पेट्रोल की कीमत 35 दिनों तक अपरिवर्तित रही।
डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 20 पैसे की कटौती की गई, जिससे नई दरें 89.27 रुपये प्रति लीटर हो गईं। डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट
21 Aug 2021 02:32AM, by: Babuaa Desk
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर आज धर्मांतरण के विरोध में विशाल पद यात्रा निकाली रही है। यह पद यात्रा रामकुंड से प्रारंभ हो कर के आश्रम, आमापारा, तात्यापारा,पुरानी बस्ती, कोतवाली चौक, टी आई चौक, नगर निगम, फायर ब्रिगेड से होते हुए बैजनाथ धाम मंदिर के करीब समापन होगा। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विकास मित्तल ने दी है।
21 Aug 2021 02:32AM,by: Anurag patel
बीते शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'आज देश के गैर-भाजपा नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक में शामिल हुआ। हम सभी को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा।'
21 Aug 2021 02:32AM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. उन्होंने कैप्सन में लिखा 'शुरू हो गई है रॉकी और रानी की ये अनोखी कहानी. तो दीजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ'. इस फ़िल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे है. फ़िल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।
20 Aug 2021 12:26PM,by: Anurag patel
तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि वह अगले 10-15 दिनों में हैदराबाद में 100% COVID-19 टीकाकरण प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने चिकित्सा और नगर निगम के कर्मचारियों को घरेलू सर्वेक्षण करने और 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि जीएचएमसी सीमा में मोबाइल टीकाकरण कार्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
20 Aug 2021 12:26PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






