साल 2018 में शुरू हुई देश भर में चर्चित एक प्रेम कथा का अंत हो गया है. ये प्रेम कहानी आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर की थी. टीना ने साल 2015 की सिविल सेवा में देश भर में अव्वल स्थान हासिल किया था जबकि अतहर आमिर को इसी परीक्षा में दूसरी रैंक मिली थी. साल 2018 में टीना और अतहर की शादी ने देश भर में सुर्ख़ियां बटोरी थीं. इस आईएएस दम्पत्ति का तलाक़ जयपुर की फ़ैमिली कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया
10 Aug 2021 06:45PM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र में कोरोना काल मे बंद स्कूलों के संबंध में बड़ा फैसला आया है. महाराष्ट्र सरकार ने शहरी भागों में आठवीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल 17 अगस्त से खोले जाएंगे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पांचवी से सातवीं कक्षा तक स्कूल 17 अगस्त से खोल दिए जाएंगे. महाराष्ट्र : स्कूलों को खोलने को लेकर जारी की गाइडलाइन
10 Aug 2021 06:45PM,by: Vikash Kumar
देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है. भारतीय सेना ने भी आजादी के 75वें साल में भारतीय सेना ने भी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में अपने अंदाज में जश्न मनाया. सेना ने गुलमर्ग में सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया है. मंगलवार को गुलमर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को समर्पित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने की.
10 Aug 2021 06:45PM,by: Vikash Kumar
लंबे अंतराल के बाद कश्मीर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिनों के दौरे में कश्मीर की जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश की. जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और चुनाव करवाने की मांग के साथ ही राहुल गांधी ने कहा थोड़ी कश्मीरियत मेरे अंदर भी है क्योंकि उनके पूर्वजों का घर कश्मीर में ही था.
10 Aug 2021 06:26PM,by: Vikash Kumar
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरिश रावत वहां पहले से मौजूद थे. पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के बाद सीएम अमरिंदर और सोनिया गांधी के बीच ये पहली मुलाकात रही. सोनिया गांधी से मिले पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
10 Aug 2021 06:25PM,by: Vikash Kumar
विप्रो के गैर-आईटी व्यवसाय, विप्रो एंटरप्राइजेज ने कोरमंगला, बेंगलुरु में अपने वैश्विक मुख्यालय, "विप्रो हाउस" का उद्घाटन किया। इस परिसर में विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग और विप्रो एंटरप्राइजेज कॉर्पोरेट ऑफिस के व्यावसायिक कार्यालय होंगे। विप्रो इंटरप्राइजेज के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने परिसर का उद्घाटन किया।
10 Aug 2021 06:25PM,by: Babuaa Desk
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए महाराष्ट्र सरकार की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) रद्द कर दी है। इसने कहा, "अगर सीईटी आयोजित करने की अनुमति दी जाती है, तो बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा हो जाएगा और जीवन के लिए खतरा होगा।" परीक्षा राज्य भर में 21 अगस्त को शारीरिक रूप से आयोजित होने वाली थी।
10 Aug 2021 06:25PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



