भारत में COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले दो मुख्य टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मिश्रण पर एक अध्ययन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अपनी मंजूरी दे दी है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि यह अध्ययन और इसके क्लिनिकल ट्रायल वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे.
11 Aug 2021 09:01AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आज कहा कि हाईकोर्ट की इजाजत के बिना सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस नहीं लिए जाएंगे. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें संबंधित हाईकोर्ट की इजाजत के बिना केस वापस नहीं ले सकेंगी. हाईकोर्ट हाल ही में केरल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर भी फैसला देंगे. कोर्ट ने ये भी कहा कि सभी हाई कोर्ट के रजिस्टार जरनल अपने चीफ जस्टिस को सांसद और विधायकों के खिलाफ लंबित, निपटारे की जानकारी दें. सीबीआई कोर्ट और अन्य कोर्ट सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई जारी रखें. सासंदों, विधायकों के खिलाफ आपराधिक ट्रायल के जल्द निपटारे की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट स्पेशल बेंच का गठन करेगा.
11 Aug 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार ने चिटफंड कंपनी में धन वापसी के लिए आवेदन 20 अगस्त तक स्वीकृत करने की घोषणा की है। जिसके कारण रायपुर तहसील कार्यालय में लोगो की काफ़ी भीड़ उमड़ रही है। पीड़ितों से बात करने पर ज्ञात हुआ कि लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई चिटफंड कंपनियों में निवेश किए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के घोषणा के पश्चात लोगों में निवेशित रकम वापस मिलने की आस जगी है।
11 Aug 2021 08:05AM,by: Naveen kumar sahu
प्रदेश में 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद से एक बार फिर महज 10 दिनों में ही अलग-अलग जिलों से 43 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अब पैरेंट्स की चिंता बढ़ गई हैं। माता - पिता कहना है कि स्कूलों में कोरोना से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को सैनिटाइज किया जाना चाहिए। साथ ही उनमें कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे बच्चें कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।
11 Aug 2021 08:02AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





