टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. एथलेटिक्स में भारत की ओर से ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी बने हैं. नीरज चोपड़ा के यह खास कारनामा करते ही उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है. पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है.
08 Aug 2021 04:21AM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर अभी स्थिर है. देश में हर दिन करीब 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 39,070 नए कोरोना केस आए और 491 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 43,910 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 5331 एक्टिव केस कम हो गए.
08 Aug 2021 04:20AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि "टोकियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और 65 किलोग्राम वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। यह एक गौरवमयी क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।"
08 Aug 2021 02:50AM,by: Anurag patel
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11.30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे।
08 Aug 2021 02:49AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



