latest

Generic placeholder image

कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कैबिनेट मंत्री वाली सुविधाएं दी हैं।ये सुविधाएं बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक जारी रहेंगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के अवर सचिव ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। डीपीएआर के प्रोटोकॉल विंग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पद पर रहेंगे, येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्री की सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट रैंक के मंत्री को वाहन, आधिकारिक आवास समेत कुछ भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। येदियुरप्पा अब एक सरकारी बंगले, वाहन, 11 कर्मचारियों और सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। कर्नाटक- सरकार ने येदियुरप्पा को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

08 Aug 2021 11:45AM,
by: Imran Khan