पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले की बुक में किए गए दावों का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खारिज किया है। दोनों वाम दलों ने कहा कि गोखले की बुक में किया गया यह दावा आधारहीन है कि भारत-अमेरिकी परमाणु करार का विरोध उन्होंने चीन से प्रभावित होकर किया था। इसी करार को लेकर वामदलों ने 2008 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। गोखले ने अपनी बुक 'द लॉन्ग गेम : हाउ द चाइनीज नेगोशिएट विद इंडिया' में वाम दलों की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने भारत से गुहार लगाई है कि वह उसे तालिबान से बचा ले। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से बात की। इस दौरान उन्होंने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान और विदेशी आतंकवादी समूहों के हमलों से तेजी से बिगड़ रही स्थिति हवाला दिया। इसके बाद हालात को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाने का आह्वान किया।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बड़े भाई आलोक चंद्राकर का उपचार के दौरान निधन हो गया। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर जानकारी दी जिसमे कहा – अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि मेरे ज्येष्ठ भ्राता श्री आलोक चंद्राकर जी का स्वर्गवास हो गया है। अंतिम संस्कार 4 अगस्त, दोपहर 12 से 1बजे के मध्य कुरुद में होगा। कोविड प्रोटोकॉल अनुरूप आप सभी आत्मीयजन से विनम्र निवेदन है कि आप अपने स्थान से ही श्रद्धासुमन अर्पित करें।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
अम्बिकापुर मे अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी करके सुर्खियों मे आए रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह विधानसभा मे उस टिप्पणी पर माफी मांगी थी। वहीं विधायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए आदिवासी समाज के लोगो को अंगूठा छाप कह डाला इतना ही नहीं पत्रकारों को भी दिमाग का इलाज करने की नसीहत तक दे डाली।
03 Aug 2021 09:10PM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें सामाजिक, वाणिज्यिक, विवाह या ऐसे अन्य कार्यों के लिए पार्कों के उपयोग पर रोक लगाई गई थी।
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने हालांकि कहा कि किसी भी परिस्थिति में महीने में 10 दिनों से अधिक पार्कों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
03 Aug 2021 02:54PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






