जगदलपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस पर शिक्षकों द्वारा सभी छात्र -छात्राओं के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग के सभी छात्र - छात्राओ ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे छात्र -छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाया गया जिसके माध्यम से स्तनपान के महत्त्व को बताया गया।
03 Aug 2021 11:18AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में बिजली की दर मे बढ़ोतरी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि @INCChhattisgarh सरकार की कथनी थी " बिजली बिल हाफ" और करनी है "घर की बचत साफ", कोरोना संकट के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे प्रदेशवासियों पर बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला बोझ बढ़ाने वाला है। भूपेश बघेल जी यह वादाखिलाफी के साथ ही परेशानियां बढ़ाने वाला निर्णय है।
03 Aug 2021 11:08AM,by: Anurag patel
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात किया। इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं को नाश्ते पर आमंत्रित किया था। शरद पवार ने कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात किया था। अभी मुलाकात की वजह स्पष्ट नहीं हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे शरद पवार
03 Aug 2021 11:08AM,by: Anurag patel
रसायन निर्माता एसआरएफ ने मंगलवार को गुजरात के दहेज में रसायन परिसर में हुई एक घटना की जानकारी दी, जिसमें कंपनी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
"हमें आपको सूचित करना होगा कि गुजरात में हमारे दहेज केमिकल कॉम्प्लेक्स में पी 2 प्लांट में एक घटना हुई थी। इसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए, '' कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में सूचित किया। एसआरएफ के गुजरात केमिकल प्लांट की घटना में एक की मौत, दो घायल
03 Aug 2021 10:31AM, by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर जब अपना लगातार आठवां भाषण देंगे तो 15 अगस्त को लाल किला में भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपने आवास पर भी आमंत्रित कर उनसे बातचीत करेंगे. टोक्यो ओलंपिक में 120 से अधिक खिलाड़ियों सहित 228 लोगों का दल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है. पीएम मोदी नियमित रूप से टीम को प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्होंने कई खिलाड़ियों से बातचीत भी की है.
03 Aug 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी, तीनों नए कृषि कानूनों व महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने और बैकफुट पर धकेलने के लिए विपक्ष लंबी लड़ाई पर मंथन कर रहा है। सरकार की मुश्किल बढ़ाने के लिए विपक्षी दल के नेता सदन के बाहर सामांतर संसद चलाने की रणनीति बना रहे हैं और इसके लिए वे सभी राहुल गांधी द्वारा आयोजित चाय-नाश्ते की बैठक में भाग ले रहे हैं। यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है।
03 Aug 2021 09:42AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने सोशल मीडिया में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का फोटो साझा करते हुए कहा है कि ”माही भाई आपका लुक तो शानदार है, बस अब आप प्लीज कोई डॉन का किरदार मत करने लगना, क्योंकि ये पूरी तरह से मेरे धंधे पर लात मारने जैसा होगाl पहले ही मेरे तीन भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मेरे साथ ऐसा कर चुके हैं. वो चाहते हैं कि मैं इस बिजनेस से बाहर निकल जाऊंl आलिम हाकिम तुम्हारे लिए ये बैड मैन अब आ रहा हैl” इस पर लोगो ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया हैl
03 Aug 2021 09:42AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




