भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद पिछले साल मई के महीने से ही जारी है. लेकिन अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों का वापसी नहीं हो पाई है. अब शनिवार को भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कॉप्स कमांडर स्तर की वार्ता चीन की तरफ मोल्डो में सुबह साढ़े दस बजे होगी.
30 Jul 2021 01:43PM,by: Vikash Kumar
जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आतंकवादी निगरानी करने या हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं नक्सली भी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस खबर के सामने आने के बाद देश की आतंरिक सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र ने चिंता जताई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नक्सली छत्तीसगढ़ के नजदीक बने पुलिस पोस्ट पर निगरानी रखने के लिए छोटे ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 महीनों में ऐसी 7-8 घटनाएं हुई हैं जिससे नक्सलियों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल किये जाने की बात सामने आई है।
30 Jul 2021 01:43PM,by: Vikash Kumar
असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद और हिंसक घटना के बाद असम सरकार की तरफ से गुरूवार को एडवाइजरी जारी की गई है. हालांकि, इसके एक दिन बार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि मिजोरम जाने के लिए असम सरकार की तरफ से कोई प्रतिबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने लोगों को यह सलाह दी है कि वे मिजोरम जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, क्योंकि वहां के लोगों के हाथों में हथियार है और यह तब तक रहेगा जब तक वहां की सरकार जब्त नहीं कर लेती है.
30 Jul 2021 01:43PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है. वजह है दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश. बीते बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर मे हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिस वजह से यमुना के पानी का बहाव तेज होता गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान को पार कर गया.
30 Jul 2021 01:43PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश में कुपोषण को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि "संसद में भाजपा सरकार की मंत्री ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे (लगभग 4 लाख) उत्तर प्रदेश में हैं। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी खुद को खुद से ही "नंबर 1" का खिताब देते रहे और "डबल इंजन" की धोखाधड़ी करके कुपोषण में उप्र को नंबर 1 बना दिया।" उत्तरप्रदेश में कुपोषण को लेकर प्रियंका गांधी ने कसा तंज
30 Jul 2021 01:43PM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए।
30 Jul 2021 01:20PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक, रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं से सम्बंधित प्रकरणों पर आज जनसुनवाई आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नवनियुक्त सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय के साथ की। आयोग की पहल पर पोता अब मिलेगा दादी से
30 Jul 2021 01:10PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




